सैलरी को लेकर Amazon कर्मचारियों ने मनाया ब्‍लैक फ्राइडे कहा- हम इंसान हैं, रोबोट नहीं

नई दिल्‍ली। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के वेयरहाउस में काम करने वाले कर्मचारियों ने शुक्रवार को विरोध जताया। इटली, जर्मनी, स्पेन और यूके में प्रदर्शन हुए। अमेजन के कर्मचारियों का कहना है कि वेयरहाउसेज में काम के लिए हालात सुरक्षित नहीं हैं और सैलरी भी कम है। उन्होंने इसे अमानवीय बताया है। शुक्रवार को ही अमेजन के हॉलिडे शॉपिंग सीजन ब्लैक फ्राइडे की शुरुआत हुई। यूके की ट्रेड यूनियन जीएमबी की ओर से ब्लैक फ्राइडे पर विरोध जताने का फैसला लिया गया था।

सैलरी को लेकर Amazon कर्मचारियों ने मनाया ब्‍लैक फ्राइडे कहा- हम इंसान हैं, रोबोट नहीं

जीएमबी ने सूचना की स्वतंत्रतता कानून के तहत हासिल जानकारी के आधार पर अमेजन पर आरोप लगाए। इसके मुताबिक पिछले 3 साल में अमेजन के वेयरहाउसेज में 600 बार एंबुलेंस बुलानी पड़ी। जीएमबी के जनरल सेकेट्री टिम रोएचे ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा था कि 'अमेजन के स्टोर्स में कर्मचारियों के साथ हादसे हो रहे हैं। उनकी हड्डियां टूट जाती हैं, वो बेहोश हो जाते हैं। अब बहुत हो चुका, हम आवाज उठाएंगे। कर्मचारियों की वजह से ही अमेजन कमाई कर रहा है।

लेकिन, उनका भी घर परिवार है। उन्हें भी कई तरह के जरूरी बिल चुकाने पड़ते हैं, वो रोबोट नहीं हैं।' समाचार पत्र गॉर्जियन के मुताबिक यूके के रुग्ले शहर में स्थित वेयरहाउस में 115 बार एंबुलेंस बुलाई गई। वहां 1,800 से 2,000 तक कर्मचारी काम करते हैं। जबकि, ग्रॉसरी कंपनी टेस्को के स्टोर में 8 बार ही एंबुलेंस की जरूरत पड़ी। वहां 1,300 कर्मचारियों का स्टाफ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+