Watch: ब्राजील में वाटरफॉल में बोटिंग करते वक्त खौफनाक हादसा, नाव पर टूटकर गिरा पहाड़
ब्राजील में झरने में पहाड़ का टुकड़ा बोट पर गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ है।
ब्रासीलिया, जनवरी 09: प्रकृति की गोद में बैठना और उसकी सुंदरता का आनंद उठाना जितना महमोहक लगता है, यही प्रकृति कभी कभी काफी ज्यादा क्रूर भी बन जाती है और ब्राजील में एक ऐसा हादसा हुआ है, जिसके वीडियो ने लोगों को दहलाकर रख दिया है। मोटरबोटिंग के दौरान पर्यटकों को जरा भी अंदाजा नहीं था, कि उनके सिर पर पूरा पहाड़ गिरने वाला है।

मोटरबोटिंग कर रहे थे पर्यटक
ब्राजील के सुल मिनस में शनिवार को ये हादसा हुआ है, जब एक झरने के नीचे मोटरबोट के ऊपर चट्टान की दीवार गिरने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और नौ घायल हो गए हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और तस्वीरें काफी विचलित करने वाली हैं। रूह कंपाने वाला ये हादसा ब्राजील के मिनास गेरैस राज्य के एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल कैपिटलियो कैन्यन में हुई है और वीडियो में देखा जा सकता है कि, कि बोटिंग करते वक्त किस तरह से चट्टान का एक बड़ा टुकड़ा मोटरबाइक पर ही गिरता है।

विचलित करने की वाली तस्वीरें
सोशल मीडिया पर इस घटना के वायरल वीडियो में चट्टानों की एक मीनार चट्टान की दीवार से टूटती हुई दिखाई दे रही है और दो नावों पर को इस पहाड़ के टुकड़े ने पूरी तरह से तोड़कर रख दिया। स्थानीय अधिकारियों के हवाले से समाचार एजेंसी रायटर ने कहा है कि, तीन लोग अभी भी लापता हैं, जबकि अभी भी कई लोगों की तलाश की जा रही है। घायलों को इलाके के स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया। कई लोगों की हड्डियाँ टूट गई थीं और एक व्यक्ति के सिर और चेहरे पर चोट लगने के कारण अस्पताल में उसकी हालत गंभीर थी।
23 लोगों को लगी है चोट
अधिकारियों ने रायटर को बताया कि कम से कम 23 लोगों का इलाज अस्पताल में किया गया है, वहीं ओटेम्पो न्यूज के अनुसार, ब्राजील की नौसेना ने कहा कि वह दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच के लिए जांच शुरू करेगी। इस क्षेत्र में दो सप्ताह से भारी वर्षा हो रही है और आशंका जताई जा रही है कि, बारिश की वजह से ही चट्टान ढीला होकर टूट गया होगा।












Click it and Unblock the Notifications