Video: अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में व्‍हाइट हाउस के करीब गोलीबारी, एक की मौत, छह घायल

Recommended Video

    America के White House के नजदीक Firing, कई लोग गंभीर रूप से घायल । वनइंडिया हिंदी

    वॉशिंगटन। अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में गोलीबारी की खबरें हैं। घटना में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई है। न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स ने स्‍थानीय मीडिया के हवाले से बताया है कि इस घटना में कई लोगों के घायल हो सकते हैं। देर रात हुई फायरिंग के पीछे की वजहों का कुछ पता नहीं लग सका है। फायरिंग का जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक बिजी रोड पर एंबुलेंस और पुलिस की गाड़‍ियों को देखा जा सकता है। जिस जगह पर घटना हुई है वह जगह व्‍हाइट हाउस के एकदम करीब है।

    washington-dc.jpg

    एबीसी चैनल के डब्‍लूजीएलए-टीवी की ओर से ट्विटर पर जो तस्‍वीर पोस्‍ट की गई है उसमें घायलों को एंबुलेंस में ले जाते हुए देखा जा सकता है। चैनल की ओर से बताया गया है कि पुलिस फायरिंग का जवाब दे रही है। घटना शहर के डाउनटाउन पर 14वीं कोलंबिया स्‍ट्रीट पर हुई है। अभी तक पुलिस की ओर से घटना को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+