Video: ऑस्ट्रेलिया के पीएम मॉरिसन बोले, 'कितना अच्छा है दिवाली का त्यौहार'
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने भारतीयों और अपने ट्विटर फॉलोअर्स को अपने ही अंदाज में दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। मॉरिसन ने इसके साथ ही दिवाली के मौके पर त्यौहार की मान्यताओं और इससे जुड़े विश्वास की भी सराहना की है। मॉरिसन ने एक वीडियो पोस्ट किया है और इस वीडियो को दुनियाभर में बसे भारतीयों की तारीफ मिल रही है। मॉरिसन ने इस वर्ष मई में हुए चुनावों में जीत हासिल कर देश कमान संभाली है।

ट्विटर पर पोस्ट किया वीडियो
ट्विटर पर मॉरिसन ने वीडियो पोस्ट किया और लिखा, 'नमस्ते सभी को, हैप्पी दिवाली, कितना अच्छा है दिवाली का त्यौहारा।' वीडियो में मॉरिसन आगे कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्हें दिवाली का त्यौहार बहुत पसंद है क्योंकि इस त्यौहार के साथ जो मान्यताएं और विश्वास जुड़ा हुआ है वह, अपने आप में खास है। मॉरिसन ने कहा कि जो लोग ऑस्ट्रेलिया में दिवाली मना रहे हैं उन सभी को रोशनी का यह पर्व मुबार हो। मॉरिसन ने इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया को एक ऐसा देश बताया जहां पर सभी धर्मों और मान्यताओं के लोग एक साथ रहते हैं। उन्होंने कहा, 'दुनिया में ऑस्ट्रेलिया एक ऐसी जगह है जहां पर सभी धर्मों, संस्कृति और हर विश्वास को मानने वाले लोग एक साथ शांति और सौहार्द के साथ रहते हैं।' मैसेज के अंत में पीएम ने सभी ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों से दिवाली का त्यौहार मनाने के लिए कहा है।












Click it and Unblock the Notifications