Video: फर्स्ट लेडी मेलानिया ने फिर से झटका प्रेसिडेंट ट्रंप का हाथ, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बार फिर से सोशल मीडिया पर हंसी का पात्र बनना पड़ा है। फर्स्ट डेली मेलानिया ट्रंप की वजह से सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति ट्रंप का मजाक उड़ाया जा रहा है। इन दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बार फिर से फर्स्ट लेडी मेलानिया राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हाथ झटकती दिख रही है। अमेरिकी चैनल एनबीसी न्यूज ने इस वीडियो को ट्वीट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वाशिंगटन से ओहयो के दौरे पर जा रहे राष्ट्रपति ट्रंप ने जब मेलानिया ट्रंप का हाथ अपने हाथ में लेने की कोशिश की तो उन्होंने तेजी से उनका हाथ झटक दिया और दूसरी ओर देखने लगी।

पत्नी मेलानिया ने झटका ट्रंप का हाथ
वीडियो में देखा जा सकता है कि मेलानिया डोनाल्ड ट्रंप का हाथ पकड़ने से इंकार कर देती है और दूसरी ओर देखने लग जाती है। हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है जब सार्वजनिक तौर पर ट्रंप दंपत्ति के बीच के रिश्तों की दरार सबसे सामने आई हो। इससे पहले भी मेलानिया सरेआम ट्रंप का हाथ झटक चुकी है।

पहले भी बन चुका है मजाक
इससे पहले मई 2017 में इजरायल दौरे पर मेलानिया ट्रंप ने एयरपोर्ट पर डोलान्ड ट्रंप का हाथ झटक दिया था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद उनके बीच संबंधों को लेकर लोगों ने चर्चा शुरू कर दी थी।

ट्रंप का पोर्न स्टार के साथ संबंध
हाल के दिनों में पोर्न स्टार के संबंधों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चर्चा में रहे थे। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मेलानिया से शादी के करीब एक साल बाद ट्रंप ने एक पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स से संबंध बनाए थे, हालांकि बाद में डोनाल्ट ट्रंप की ओर से इन संबंधों को बेबुनियाद बताया गया। देखिए वो वीडियोज जब सार्वजनिक तौर पर मेलानिया ने ट्रंप का झटका हाथ...












Click it and Unblock the Notifications