नियाग्रा फॉल के ऊपर हेलिकॉप्टर से लटककर लड़की ने किया खतरनाक स्टंट, दिल थामकर देखें VIDEO

एरनडिरा वैलेंडा नियाग्रा फॉल के ऊपर एक हेलिकॉप्टर के सहारे लटकी हुई थीं।

नई दिल्ली। अमेरिका के नायाग्रा फॉल के ऊपर एक लड़की जो स्टंट किया उसे देखकर किसी की भी हालत खराब हो जाए। लड़की ने हेलिकॉप्टर से लटककर रस्सी को सिर्फ दांतों के सहारे पकड़कर ऐसे-ऐसे करतब दिखाएं, जिसे देखकर लोगों का दिल बैठ गया।

 हेलिकॉप्टर से लटकर किया स्टंट

हेलिकॉप्टर से लटकर किया स्टंट

अमेरिका की डेयरडेविल एरनडिरा वैलेंडा ने 15 जून को नायाग्रा फॉल के ऊपर कमाल की जांबाजी दिखाई। उसके इस स्टंट को देखने वाले हर शख्स की सांसें थम गई थी। एरनडिरा वैलेंडा नियाग्रा फॉल के ऊपर एक हेलिकॉप्टर के सहारे लटकी हुई थीं। वो सिर्फ एक रस्सी को अपनी दांतों से दबाए रखा था। वो कहीं भी हेलिकॉप्टर से बंधी नहीं थी।

 तीन बच्चों की मां हैं वैलेंडा

तीन बच्चों की मां हैं वैलेंडा

वैलेंडा ने 8 मिनट तक हवा में लटककर जलप्रपात के ऊपर स्टंट किया। स्टंट के दौरान उनका शरीर हेलिकॉप्टर के किसी हिस्से से बंधा नहीं था। वो जमीन से लगभग 300 फीट ऊपर थी। आपको बता दें कि वैलेंडा तीन बच्चों की मां है और मशहूर स्टंटमैन निक वैलेंडा की पत्नी है।

 सिर्फ दांतों के सहारे लटकी

सिर्फ दांतों के सहारे लटकी

जब वो स्टंट कर रही थी तो उन्होंने सिर्फ अपने दोंतों के सहारे रस्सी को पकड़ रखा था। उन्होंने 8 मिनट तक हवा में करतब दिखाए। उनका करतब देखने लोगों की भीड़ वहां इक्ट्ठा हो गई थी। लोग उनका उत्साह बढ़ा रहे थे।

पति निक वैलेंडा का तोड़ा रिकॉर्ड

पति निक वैलेंडा का तोड़ा रिकॉर्ड


अमेरिकन मीडिया के मुताबिक अपने इस स्टंट से वैलेंडा ने अपने ही पति निक वैलेंडा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उनके पति ने निक वैलेंडा वे मिसौरी में सिल्वर डॉलर बिल्डिंग से लटकने कर ये रिकॉर्ड बनाया था,लेकिन अब उन्होंने पति का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आपको बता दें कि वैलेंडा के परिवार में ऐसे करतब दिखानों वाली की कोई कमी नहीं है। इस स्टंट और अपने पति के रिकॉर्ड को तोड़ने के बाद वैलेंडा ने कहा कि स्टंट काफी रोमांचक था। देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+