Video: 8 मिनट के लाइव भाषण में 4 बार खांसे चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग, कोरोना से संक्रमित होने की आशंका

बीजिंग। चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग जो पिछले दिनों देश के एक हिस्‍से में आधिकारिक दौरे पर रवाना हुए हैं, उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंकाओं ने जोर पकड़ लिया है। एक ऑन एयर स्‍पीच में राष्‍ट्रपति लगातार खांसते रहे और इसके बाद से ही उनके संक्रमित होने को लेकर चर्चा गर्म है। दिलचस्‍प बात यह है कि जब-जब जिनपिंग को खांसी आती, सरकारी मीडिया कैमरे को राष्‍ट्रपति से हटा कर भीड़ पर फोकस करने लगता।

jinping-coughing.jpg

सरकारी मीडिया ने एडिट किया वीडियो

जो ऑडियो सामने आया है उसमें स्‍पष्‍ट सुना जा सकता है कि राष्‍ट्रपति जिनपिंग बार-बार अपने गले को साफ करने की कोशिशें कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इसके साथ ही आशंकाएं जताई जाने लगीं कि राष्‍ट्रपति जिनपिंग कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शी जिनपिंग को शायद कोविड-19 का संक्रमण हो गया है और चीनी मीडिया ने उनकी खांसी वाली क्लिप को एडिट कर दिया है।' एक और यूजर ने लिखा, 'बुधवार को शेनजान में चीन के पहले स्‍पेशल इकोनॉमिक जोन के कार्यक्रम के दौरान राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग को खासी आती रही।' जो तस्‍वीरें सामने आई हैं उनमें जिनपिंग को बिना मास्‍क पहने भीड़ से मिलते हुए देखा जा सकता है। हालांकि वह दूरी को बरकरार रखे हुए थे।

चीन पर लगे आंकड़ें छिपाने के आरोप

शी जिनपिंग दक्षिणी चीन के दौरे पर थे और इसी दौरान उन्‍होंने शेनजान का दौरा भी किया। चीन में इस समय रोजाना कई दर्जन नए कोरोना मामले सामने आ रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि चीन अपने आंकड़ों को छिपा रहा है। लेकिन जिनपिंग और उनकी सरकार ने देश की अर्थव्‍यवस्‍था को आगे बढ़ाने के मकसद से गतिविधियां शुरू कर दी हैं। बीजिंग में इस समय कोरोना वायरस के खिलाफ मजबूती से प्रतिक्रिया देने के मकसद से तेजी से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाया जा रहा है। शेनजान में जिनपिंग ऐसे समय में पहुंचे थे जब यह जगह अपनी 40वीं सालगिरह मना रहा था। शेनजान चीन का एक पूर्व गांव है लेकिन अब यह मुक्‍त व्‍यापार का गढ़ बन गया है। जिनपिंग ने अपने भाषण के दौरान नए उद्योगों को प्रोत्‍साहित करने के लिए नियमों में ढील देने का वादा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+