कश्मीर पर कार्यक्रम बर्दाश्त नहीं कर पाए पाकिस्तानी, हंगामा मचाया तो कश्मीरी युवाओं ने कर दी बोलती बंद

कश्मीर को लेकर पाकिस्तान लगातार झूठ और प्रोपेगेंडा फैलाता आया है, लेकिन अब कश्मीरी युवाओं ने पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब करना शुरू कर दिया है। लिहाजा, पाकिस्तानी बौखला गये हैं।

 Mir Junaid National Press Club Washington

Kashmir Forum Washington: कश्मीर को लेकर पाकिस्तानियों के फैलाए झूठ का भ्रमजाल अब फटने लगा है और कश्मीर के युवा खुद दुनियाभर में कश्मीर की खुशहाली की कहानी बयां करने लगे हैं, जिसको लेकर पाकिस्तानियों में घबराहट फैल गई है। लिहाजा, अब कश्मीर को लेकर जो कार्यक्रम होते हैं, उसमें अपनी बौखलाहट दिखाने के लिए पाकिस्तानी पहुंचने लगे हैं। ताजा घटनाक्रम अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन का है, जहां कश्मीर को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तानी शख्स ने हंगामा करने की कोशिश की, जिसका कश्मीरी युवाओं ने मुंहतोड़ जवाब दिया और पाकिस्तानी शख्स की वहीं पर बोलती बंद कर दी।

कश्मीर पर हंगामे की कोशिश

भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में विकास, शांति और जमीनी लोकतंत्र के प्रसार के बारे में बात करने के लिए कश्मीर घाटी के युवा नेता वाशिंगटन डीसी के नेशनल प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में बुलाए गये थे। जिसमें इंटरनेशनल सेंटर फॉर पीस स्टडीज ने कश्मीरी युवा मीर जुनैद और तौसीफ रैना को 'कश्मीर - फ्रॉम टर्मोइल टू ट्रांसफॉर्मेशन' शीर्षक नाम से एक पैनल डिस्कसन के लिए आमंत्रित किया था। ये फोरम पूरी तरह से कश्मीर के घटनाक्रम और उसकी जमीनी स्थिति पर केंद्रित था। लिहाजा कश्मीर में बदलते हालात को दुनिया के सामने लाते हुए मीर जुनैद ने अपनी शुरुआती टिप्पणी में कहा, कि "मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं, कि कश्मीर का शांति, समृद्धि और प्रगति की भूमि के रूप में पुनर्जन्म हुआ है। जम्मू और कश्मीर ने कई बदलाव देखे हैं और एक प्रदर्शनकारी राज्य से एक प्रगतिशील केन्द्र शासित प्रदेश के तौर पर अपनी पहचान बनाई है।" उन्होंने कहा, कि "हमें अब विवादास्पद बयानबाजी से अलग हटकर देखना होगा। जो देश वैश्विक मंचों पर ढोल बजा रहे हैं, दुनिया को मूर्ख बना रहे हैं, उनका कश्मीर की शांति, प्रगति और समृद्धि से कोई लेना-देना नहीं है। इस तथ्य को स्वीकार करें, कि कश्मीर उनके लिए एक अस्तित्वगत समस्या है।" मीर जुनैद ने पाकिस्तान पर कटाक्ष करते हुए कहा, कि वे (पाकिस्तान) कश्मीर में हिंसा की आग क्यों जलाए रखना चाहते हैं?

 Mir Junaid National Press Club Washington

कश्मीर की सच्चाई से भड़के पाकिस्तानी

कश्मीरी एक्टिविस्ट मीर जुनैद जब पाकिस्तान की पोल खोल रहे थे और दुनियाभर में फैलाए गये उसके झूठ को दुनिया के सामने रख रहे थे, उसे पाकिस्तानी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। इतना ही नहीं, मीर जुनैद ने अलगाववादी समूह, तथाकथित सर्वदलीय हुर्रियत कांफ्रेंस (APHC) के नेताओं को भी आड़े हाथों लिया और उनके भविष्य के बारे में सवाल पूछे, कि कैसे इन नेताओं की वजह से कश्मीर दशकों तक अशांत रहा और अब कैसे कश्मीर शांति की दिशा में जा रहा है, तो इन नेताओं का कैरियर खत्म होने लगा है। कार्यक्रम में मीर जुनैद ने कहा, कि "अब कश्मीर में कानून का राज्य है, जिसकी वजह से कश्मीर में हुर्रियत कॉन्फ्रेंस का अब पतन हो चुका है"। मीर जुनैद जब हुर्रियत कॉन्फ्रेंस और पाकिस्तान की पोल खोल रहे थे, तभी मुट्ठी भर प्रदर्शनकारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की और कार्यक्रम के दौरान हंगामा करने लगे। एक पाकिस्तानी प्रदर्शनकारी चिल्ला कर बोला, कि "तुम्हें शर्म आनी चाहिए।" लिहाजा, जब वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी उन पाकिस्तानियों को धकेलकर कॉन्फ्रेंस हॉल से बाहर निकालने लगे, तो वो पाकिस्तानी अपनी औकात पर उतर आया और गाली गलौज करने लगा।

 Mir Junaid National Press Club Washington

Recommended Video

    India ने Pakistan को लताड़ा, UN में जमकर लगाई क्लास | वनइंडिया हिंदी

    पाकिस्तानी की बोलती बंद

    पाकिस्तानी शख्स के हंगामा करने के बाद कश्मीरी एक्टिविस्ट मीर जुनैद ने कहा, कि "पूरे दर्शकों ने आज आपका असली चेहरा देखा है। हमने कश्मीर में जो देखा, हमने आज वाशिंगटन में देखा और दुनिया को यह दिखाने के लिए धन्यवाद, कि ये लोग कितने क्रूर हैं।" ये पूरी घटना कैमरे में भी कैद किया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें, कि मीर जुनैद जम्मू-कश्मीर वर्कर्स पार्टी (JKWP) के अध्यक्ष हैं। वह एक लेखक और कश्मीर विश्वविद्यालय से लॉ ग्रेजुएट हैं। मीर जुनैद ने कहा, कि "आपने यह सब देखा, और शुरू से उन्होंने यही किया है, जो वे कर रहे हैं, उन्होंने मुझे एके 47 के बैरल से चुप कराने की कोशिश की, अगर आपने उन्हें एके 47 दिए, तो वे हमें यहीं मार देंगे। वो ऐसा इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि वो सच को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।"

    सऊदी अरब से राजदूत को हटाएंगे शहबाज शरीफ? इमरान खान के 'मैसेंजर' होने का है आरोप

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+