रहस्यमयी सरकार, गुप्त शासन, खतरनाक डीप स्टेट... चीन ने विदेश मंत्री किन गैंग के साथ क्या किया है?

China Foreign Minister: पिछले चार हफ्तों से लापता चल रहे विदेश मंत्री किन गैंग को आखिरकार चीन ने बर्खास्त कर दिया है और उनकी जगह पर पुराने विदेश मंत्री वांग यी, जो चीन की सबसे शक्तिशाली सेन्ट्रल कमेटी के विदेश विभाग के प्रमुख हैं, उन्हें फिर से विदेश मंत्री बना दिया गया है।

चीनी राज्य मीडिया ने मंगलवार को कहा, कि किन गैंग, जिन्होंने सिर्फ सात महीने तक यह भूमिका निभाई थी, उनकी जगह उनके पूर्ववर्ती वांग यी लेंगे। हालांकि, इस कदम का कोई कारण नहीं बताया गया है, लेकिन चीन के फैसले बिना डार्क वजहों के नहीं होते हैं। किन गैंग को बर्खास्त करने के पीछे भी ऐसे ही कारण हो सकते हैं।

Qin Gang

किन गैंग, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के काफी करीबी माने जाते थे और विदेश मंत्री बनने से पहले वो अमेरिका में चीन के राजदूत थे और विदेश मंत्री बनने के बाद उन्होंने चीन और अमेरिका के संबंधों को सामान्य करने के लिए काफी काम भी किया था और उसी का नतीजा था, कि अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और अमेरिका वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने हालिया हफ्तों में चीन का दौरा भी किया था। लेकिन, चीन ने बिना कोई कारण बताए किन गैंग को उनके पद से हटाने की घोषणा कर दी है।

लिहाजा, किन गैंग, उनकी जिंदगी और इस पूरे घटनाक्रम की इनसाइड स्टोरी जानना काफी जरूरी हो जाता है।

कौन हैं किन गैंग?

1966 में चीन के उत्तरी शहर तियानजिन में जन्मे किन गैंग ने बीजिंग में चीन के प्रतिष्ठित इंटरनेशनल पॉलिटिक्स विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय राजनीति का अध्ययन किया और फिर चीन के डिप्लोमेटिक सर्विस में प्रवेश किया। उन्होंने विदेश मंत्रालय के साथ-साथ ब्रिटेन में चीनी दूतावास में कई पदों पर काम किया।

किन गैंग साल 2006 और 2014 में दो बार चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बने और 2014 से 2018 के बीच चीनी विदेश मंत्रालय के मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी थे। उन्होंने शी जिनपिंग के विदेशी नेताओं के साथ कई बैठकों में शिरकत की है।

अजजजीरा की एक रिपोर्ट में रिपोर्टर कैटरीना यू कहती हैं, कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के अंदर किन गैंग का उदय काफी तेजी से हुआ था।

57 साल की उम्र में, दो साल तक संयुक्त राज्य अमेरिका में राजदूत के रूप में काम करने के बाद, वह दिसंबर 2022 में चीन के विदेश मंत्री के तौर पर नामित होने वाले सबसे कम उम्र के अधिकारियों में से एक बन गए।

उन्होंने कहा, कि किन गैंग ने काफी कम सालों में जो हासिल किया, उसे हासिल करने में चीन के बड़े अधिकारियों को दशकों लग गये।

किन गैंग ही चीनी विदेश मंत्रालय के वो पहले प्रवक्ता थे, जिन्होंने चीनी विदेश मंत्रालय के बयानों को आक्रामक बनाया और चीन की विदेश नीति में 'वुल्फ वॉरियर' डिप्लोमेसी को शामिल किया, जिसके तहत चीन ने काफी आक्रामकता के साथ विदेश नीति को आगे बढ़ाया।

हालांकि, जब जुलाई 2021 में किन गैंग अमेरिका में राजदूत बनकर गये, तो चीन और अमेरिका के संबंध में कोई खास सुधार नहीं हुआ, बल्कि दोनों देशों के अधिकारियों के बीच तनातनी लगातार बढ़ती ही रही।

किन गैंग, जिनका एक बेटा है, उन्होंने विदेश मंत्री बनने के बाद विभिन्न देशों का दौरा किया, जिनमें अफ्रीका और यूरोप के कई देश शामिल थे, जहां उन्होंने यूक्रेन में युद्धविराम के लिए चीन के आह्वान को आगे बढ़ाया।

विदेश मंत्री के रूप में अपनी पहली टिप्पणी में, किन ने कहा था, कि सभी मानव जाति के लिए आम चुनौतियों को हल करने में, चीन की कूटनीति "चीनी ज्ञान, चीनी पहल और चीनी ताकत" प्रदान करेगी।

लेकिन, सबसे कम उम्र में विदेश मंत्री बनने वाले किन गैंग, चीन के सबसे कम समय तक विदेश मंत्री रहने वाले अधिकारी भी बन गये हैं।

चीन ने वांग यी को देश का नया विदेश मंत्री नियुक्त किया है।

कौन हैं नये विदेश मंत्री वांग यी?

वांग यी, चीन के सबसे बड़े डिप्लोमेट हैं, और चीन की विदेश नीतियां तय करने वाली कमेटी सेन्ट्रल कमेटी के विदेश विभाग के प्रमुख हैं।

69 साल के हो चुके वांग यी, किन गैंग से पहले चीन के विदेश मंत्री ही थे और उन्होंने 2013 में चीनी विदेश मंत्रालय का कार्यभार संभाला था। पिछले महीने, जब किन गैंग अचानक लापता हो गये, तो उन्होंने एक बार फिर से चीनी विदेश मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया था।

हालांकि, कई विश्लेषकों का मानना है, कि नए विदेश मंत्री का नाम आने तक वांग यी की नियुक्ति अस्थायी हो सकती है।

विश्लेषकों का कहना है, कि "वांग यी अनुभवी राजनयिक हैं और चीन का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं, और बहुत उथल-पुथल वाले समय में स्थिर रहने वाले ताकत हैं।"

वांग यी, जापान में चीन के राजदूत रह चुके हैं और धाराप्रवाह जापानी बोलते हैं और उन्होंने ताइवान को लेकर चीन की नीति निर्धारित करने में अहम भूमिका निभाई है।

सीसीपी विदेश मामलों के आयोग के प्रमुख के रूप में, वांग को इस साल मार्च में ईरान और सऊदी अरब के बीच एक आश्चर्यजनक शांति समझौता कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई थी।

सीसीपी विदेश मामलों के आयोग के प्रमुख के रूप में, वांग को इस साल मार्च में ईरान और सऊदी अरब के बीच एक आश्चर्यजनक शांति समझौता कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई थी।

चीन में पिछले कुछ हफ्तों में क्या हुआ है?

किन गैंग को आखिरी बार 25 जून को सार्वजनिक रूप से देखा गया था, जब उन्होंने रूस, वियतनाम और श्रीलंका के अपने समकक्षों के साथ बातचीत की थी।

तब से, वह वाशिंगटन के साथ संबंधों को स्थिर और सामान्य करने के प्रयासों के लिए जब चीन की तरफ से लगातार बयानबाजी हो रही थी, उस वक्त चीनी विदेश मंत्री की भूमिका काफी अहम थी, लेकिन वो अचानक गायब हो गये और पिछले एक महीने से वो सार्वजनिक तौर पर दिखाई नहीं दे रहे हैं।

किन गैंग को 4 जुलाई को यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल से मिलने का कार्यक्रम था, लेकिन यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने घोषणा की, कि चीन ने बिना स्पष्टीकरण के वार्ता रद्द कर दी।

इसके अलावा, किन गैंग ने चीन की विदेश मंत्री जेनेट येलेन और जलवायु दूत जॉन केरी से भी मुलाकात नहीं की।

चीनी विदेश मंत्रालय ने 11 जुलाई को कहा, कि स्वास्थ्य कारणों से किन गैंग का इंडोनेशिया दौरा भी रद्द हो रहा है, जबकि जकार्ता में आसियान देशों की काफी महत्वपूर्ण बैठक होने वाली थी।

किन गैंग के साथ क्या हुआ है?

किन गैंग की बर्खास्तगी का कोई कारण नहीं बताया गया है, और उनका ठिकाना अज्ञात है।

उनके निष्कासन की घोषणा राज्य मीडिया ने यह कहते हुए की, कि "चीन की शीर्ष विधायिका ने वांग यी को विदेश मंत्री के रूप में नियुक्त करने के लिए मतदान किया है... इसके लिए मंगलवार को एक सत्र बुलाया गया था।" चीनी मीडिया ने कहा, कि "किन गैंग को विदेश मंत्री के पद से हटा दिया गया है।"

चीन में प्रसिद्ध हस्तियों के अचानक लापता होने का कोई ये पहला मामला नहीं है और चीजों को अत्यधिक गुप्त रखना, चीन की सरकार की सबसे बड़ी कला रही है। चीनी सरकार का ये काफी डरावना पक्ष भी रहा है।

चीन में दर्जनों बिजनसमैन, सेलिब्रिटि, खिलाड़ी और नेता, अचानक गायब हो जाते हैं और कई महीनों तक उनका कोई सुराग नहीं मिलता है। किन गैंग से पहले अलीबाबा कंपनी के फाउंडर जैक मा भी करीब 6 महीने तक सार्वजनिक जीवन से लापता रहे थे।

लेकिन, विदेश मंत्री का अचानक लापता होना काफी आश्चर्यजनक है और चीनी डीप स्टेट कितना खतरनाक है, ये दर्शाता है।

येल यूनिवर्सिटी के पॉल साई चायना सेंटर के सीनियर फेलो निकोलस बैकलीन ने अलजजीरा के एक रिपोर्ट में कहा, कि "चीनी सरकार के लिए ये बहुत बड़ी शर्मींदगी की बात है।"

उन्होंने कहा, कि "किन गैंग, जो कि देश के विदेश मंत्री थे, वो चीन के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक थे और देश का प्रतिनिधि थे, जो सभी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर चीन की बात रखते थे और चीन का चेहरा थे, लिहाजा उनका अचानक गायब हो जाना और उनके बारे में महीने भर बीत जाने के बाद भी कोई खबर नहीं मिलना, चीन को लेकर शक को और गहरा करता है। ऐसे डिप्लोमेट्स का गायब हो जाना, चीन की नकारात्मक तस्वीर को दिखाता है।"

चीन की खतरनाक कम्युनिस्ट शासन प्रणाली

किन गैंग को शी जिनपिंग के सबसे भरोसेमंद सलाहकारों में से एक के रूप में भी जाना जाता था।

एशिया सोसाइटी पॉलिसी इंस्टीट्यूट के नील थॉमस ने अल जज़ीरा की एक रिपोर्ट में कहा है, कि "पिछले साल विदेश मंत्री बनने के लिए, कई स्थापित उम्मीदवारों को दरकिनार कर शी जिनपिंग ने खुद किन गैंग को चुना था।"

उन्होंने कहा, कि "तो वह वास्तव में एक कप्तान की पसंद थे और यहां तक, कि कम्युनिस्ट पार्टी में रैंकों के आधार पर शी जिनपिंग के कई सहयोगियों की तुलना में उनकी रैंक काफी कम थी, फिर भी वो विदेश विभाग के शीर्ष तक पहुंचे थे।"

बेक्वेलिन ने कहा, कि यह शी जिनपिंग ही हैं, जो चीन की विदेश नीति को दिशा दे रहे हैं और अब वांग यी को रणनीति को लागू करने का काम सौंपा गया है।

बेक्वेलिन ने तर्क दिया, कि किन गैंग का मामला "लोगों के दिमाग में यह बात बैठा देता है, कि चीन अप्रत्याशित है और चीन में किसी भी समय लोग गायब हो सकते हैं, कि अगले दिन क्या होगा, इसकी आपको कोई गारंटी नहीं है।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह एक रिमाइंडर है, जिससे चीन बचने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि वह खुद को नई विश्व व्यवस्था के लिए एक बहुत ही स्थिर, भरोसेमंद और विश्वसनीय वास्तुकार के रूप में पेश करता है, जो अमेरिका के नेतृत्व वाली व्यवस्था के बाद आने वाली है।"

लेकिन, कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है, कि यही चीन है, जो रहस्यमयी है, जो अलोकतांत्रिक है और जहां विदेश मंत्री जैसे अधिकारी की भी हैसियत शून्य है, तो फिर वो वैश्विक व्यवस्था के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+