रूस पर नए प्रतिबंध लगाने की ओर बढ़ा अमेरिका

पुतिन- ट्रंप
AFP
पुतिन- ट्रंप

रूस, ईरान और उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाने के लिए अमरीका में हाउस ऑफ़ रिप्रेज़न्टेटिव्स में भारी बहुमत में वोटिंग हुई है.

419 सदस्यों के समर्थन से ये विधेयक हाउस ऑफ़ रिप्रेज़न्टेटिव्स में पारित हो गया है, सिर्फ़ तीन सदस्यों ने इसके खिलाफ़ मतदान किया था.

अगर ये विधेयक पारित हो गया तो अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में कथित रूसी हस्तक्षेप और पूर्वी यूक्रेन में रूस के दखल के लिए रूसी अधिकारियों को निशाना बनाया जा सकेगा.

रूस की संसद ड्यूमा की अंतरराष्ट्रीय मामलों की कमेटी के लियोनिड स्लत्स्की ने कहा कि इन नए प्रतिबंधों से अमरीका और रूस के संबंध जटिल हो जाएंगे.

इस विधेयक को राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के पास भेजे जाने से पहले सीनेट से मंज़ूरी मिलना ज़रूरी है.

अगर ये विधेयक सीनेट में भी पास हो जाता है तो इससे राष्ट्रपति ट्रंप की दिक्कतें बढ़ सकती है. क्योंकि रूस के साथ संबंध बेहतर करने की उनकी योजना को इससे झटका लग सकता है.

रूसी जाँच पर ट्रंप को ख़ारिज किया अमरीका के नए FBI निदेशक ने

ट्रंप के दामाद का रूस से सांठगांठ से इनकार

ट्रंप-पुतिन
AFP
ट्रंप-पुतिन

राष्ट्रपति ट्रंप के पास इस विधेयक को वीटो करने का भी विकल्प है लेकिन संवाददाताओं के मुताबिक अगर वो ऐसा करते हैं तो वो रूस की तरफ़ झुकाव का संकेत दे सकते हैं.

एक रिपब्लिकन नेता स्कॉट टेयलर ने कहा कि राष्ट्रपति इस विधेयक को वीटो करके रोक दें इसकी संभावना कम है.

अमरीका ने पहले ही रूसी नागरिकों और कंपनियों पर प्रतिबंध लगा रखे हैं. पिछले साल दिसंबर में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 35 रूसी अधिकारियों को वापस भेजने का निर्देश दिया था.

ईरान और उत्तर कोरिया को उनके परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए अमरीका प्रतिबंध लगाना चाहता है.

अमरीकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन के अलावा ट्रंप प्रशासन के सदस्य दो सदस्यों ने इसका विरोध किया क्योंकि इससे रूस पर लगे प्रतिबंधों में नरमी करने की राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की शक्तियों को भी कम करने का प्रावधान है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+