बाली में ज्वालामुखी की वजह से छोटा राजन के भारत आने में देरी
बाली। अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन जो कि पहले बुधवार को भारतीय एजेंसियों के साथ भारत आने वाला था, अब उस के आने में देरी हो सकती है। इंडोनेशिया ने उसके भारत प्रत्यपर्ण से जुड़ी सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली है लेकिन ज्वालामुखी फटने की वजह से बाली का एयरपोर्ट बंद है।

पहले खबरें थीं राजन को मंगलवार की देर रात दिल्ली जाया जा सकता है लेकिन अब इसमें और देरी हो सकती है। भारतीय जांच दल विशेष विमान से डॉन को लेकर बुधवार को वापस लौट सकता है। हालांकि उसे दिल्ली लाया जाएगा या मुंबई, इस पर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।
बाली के पास ही मौजूद एक ज्वालामुखी के फटने से धुएं का गुबार फैल गया था जिसकी वजह से एयरपोर्ट बंद है। 55 वर्षीय राजन को मंगलवार रात विशेष विमान से भारत ले जाया जाना था, लेकिन वह डेनपसार में ही हिरासत में है।
पुलिस मेजर पांडे सुगीआर्ता ने बताया कि प्रत्यर्पण बुधवार तक के लिए टाल दिया गया, क्योंकि समीपवर्ती लोमबोक द्वीप पर स्थित माउंट रिनजन से ज्वालामुखी का गुबार निकल कर फैल रहा है, जिसके कारण गुराह राइ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद कर दिया गया।
सूत्रों ने बताया कि समझा जाता है कि राजन को मौसम अनुकूल रहने पर बुधवार को प्रत्यर्पित किया जा सकता है। उनके अनुसार, भारतीय एजेंसियां राजन का जल्द प्रत्यर्पण चाहती हैं और उन्होंने रविवार को इस बारे में इंडोनेशियाई अथॉरिटीज से अनुरोध किया था।












Click it and Unblock the Notifications