यौन शोषण के खिलाफ उठी आवाज 'साइलेंस ब्रेकर' बनीं टाइम पर्सन ऑफ द ईयर
न्यूयॉर्क। टाइम मैगजीन ने इस साल के 'टाइम पर्सन ऑफ द ईयर' की घोषणा कर दी है। इसमें सोशल मीडिया पर चलाए गए #MeToo 'साइलेंस ब्रेकर' अभियान को जगह दी गई है, जिसमें हॉलीवुड और कई अलग-अलग इंडस्ट्री की महिलाओं ने अपने साथ हुए यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाई गई थी। इस मैगजिन ने अपने कवर पेज पर किसी एक शख्सियत को जगह देने के बजाय अलग-अलग इंडस्ट्री की महिलाओं को चुना है।

टाइम मैगजीन 2017 ने अपने कवर पेज पर हॉलीवुड एक्ट्रेस एश्ले जूड, सिंगर टेलर स्विफ्ट, उबर की पूर्व सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुजन फाउलर, कैलिफोर्निया की लॉबिस्ट एडामा इवु और स्ट्रॉबेरी पिकर इसाबेल पास्काउल को जगह दी है। दुनिया की बड़ी इन शख्सियतों ने अपने साथ हुए यौन शोषण का लेकर दुनिया के सामने खुलकर सामने आई थी।
हॉलिवुड के निर्माता-निर्देशक हार्वी वाइंस्टाइन ने सबसे पहले अपने साथ हुए यौन शोषण के खिलाफ कैंपन की शुरूआत की थी, इसके बाद अमेरिकन ऐक्ट्रेस ऐलिसा मिलानो ने इसके खिलाफ #MeToo के जरिए कैंपेन चलाया था, जिसे दुनिया की कई जानी-मानी हस्तियों ने अपने साथ हुए यौन शोषण को लेकर खुलकर जिक्र किया था।
टाइम पर्सन ऑफ द ईयर इस बार थोड़ा चौंकाने वाला इसलिए भी है क्योंकि इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग रनर-अप रहे लेकिन उनको जगह नहीं मिल पाई।












Click it and Unblock the Notifications