पुतिन की गर्लफ्रेंड को घर में कैद करने की रिपोर्ट, रूसी राष्ट्रपति के हार्ट अटैक के बाद गायब हैं अली काबेवा?

Vladimir Putin: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की लंबे समय से दीवानी रही जिमनास्ट गर्लफ्रेंड अलीना काबेवा के गायब होने की रिपोर्ट आ रही है। बताया जा रहा है, कि रूसी राष्ट्रपति की गर्लफ्रेंड को घर में नजरबंद कर दिया गया है और उनकी सारे पॉवर्स छीन लिए गये हैं।

40 साल की पूर्व रूसी जिमनास्ट अलीना काबेवा के बारे में कहा जाता है, कि वो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की गर्लफ्रेंड हैं और वो उस दिन से गायब हैं, जब पुतिन के हार्ड अटैक की रिपोर्ट आई थी। हालांकि, रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन ने पुतिन के हार्ट अटैक की खबर को खारिज कर दिया था। लेकिन, अब रिपोर्ट आई है, कि यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से पुतिन का भरपूर समर्थन करने वाली अलीना काबेवा को करीब एक महीने से सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा गया है।

Putins ex girl friend house arrest

क्रेमलिन से संबंधित सूत्रों ने टेलीग्राम चैनल 'जनरल SVR' पर पोस्ट करते हुए कहा है, कि "दिवंगत रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कानून पत्नी अलीना काबेवा व्यावहारिक रूप से घर में नजरबंद हैं।"

आपको बता दें, कि इस चैनल को क्रेमलिन के कुछ पूर्व अधिकारियों द्वारा चलाया जाता है, जिसमें क्रेमिलिन से संबंधित जानकारियां दी जाती हैं। ये चैनल इस बात का दावा कर रहा है, कि रूसी राष्ट्रपति की पिछले महीने हार्ट अटैक में मौत हो चुकी है।

हम इस चैनल के दावे की पुष्टि नहीं करते हैं।

लेकिन, इस चैनल का दावा है, कि "अलीना काबेवा की सारी शक्तियां छीन ली गई हैं और वो घर में नजरबंद हैं। उनके घर से निकलने पर पाबंदी है और उनके आवास के बाहर काफी कड़ी सुरक्षा है।"

इस चैनल पर दावा किया गया है, कि "पुतिन की मृत्यु के बाद, काबेवा की सुरक्षा काफी मजबूत कर दी गई है। वल्दाई में उनके निवास के बाहर उसकी सभी गतिविधियां कार्डिनेट की गई हैं और वो बाहर नहीं निकल सकती हैं। लेकिन, वे जल्द ही काबेवा को जनता के सामने लाने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन इससे मामले का सार नहीं बदलेगा।"

इस टेलीग्राम चैनल पर दावा किया गया है, कि "अलीना काबेवा मौजूदा रूसी नेतृत्व से समर्थन हासिल करने में नाकाम रही हैं, लिहाजा पुतिन के कार्यकाल में रूस की बेताज रानी रहीं अलीना काबेवा अब अपने घर में नजरबंद रहने पर मजबूर हैं।"

Putins ex girl friend house arrest

पुतिन के हार्ट अटैक होने की खबर

इसी टेलीग्राम चैनल ने दो हफ्ते पहले दावा किया था, कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पिछले महीने हार्ट अटैक आया था और वो कार्डिक अरेस्ट के बाद अपने कमरे में गिर गये थे और बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन, इस खबर को क्रेमलिन ने निराधार बताया था।

लेकिन, जनरल एसवीआर टेलीग्राम चैनल ने कहा है, कि पुतिन की हार्ट अटैक से पहले अलीना काबेवा को अकसर रूसी शहर सोची में उनकी जिमनास्टिक एकेडमी में देखा जाता था।

काबेवा को आखिरी बार 22 अक्टूबर को उनकी एकेडमी में आयोजित एक टूर्नामेंट में देखा गया था। उसके बाद से उन्हें कभी नहीं देखा गया है, हालांकि पहले भी वह लंबे समय तक लोगों की नज़रों से दूर रह चुकी हैं। यह उन दावों से मेल खाता है, कि पुतिन को कार्डियक अरेस्ट हुआ था। उज़्बेकिस्तान में 9-13 नवंबर तक एक जिमनास्टिक टूर्नामेंट का विज्ञापन किया गया था, जिसमें काबेवा के शामिल होने की बात कही गई थी, लेकिन काबेवा उस टूर्नामेंट में नहीं पहुंची थीं।

आपको बता दें, कि अलीना काबेवा पर यूके सरकार ने पिछले साल प्रतिबंध लगा दिया था।

यूके सरकार की नई प्रतिबंध लिस्ट में कहा गया है, कि "अलीना काबेवा रूस के राष्ट्रीय मीडिया समूह में निदेशक मंडल की अध्यक्ष हैं, जो यूक्रेन पर आक्रमण के संबंध में रूसी प्रचार को सक्रिय रूप से बढ़ावा देती हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+