पुतिन ने तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन से की फोन पर बात, बताया किन शर्तों पर यूक्रेन से शांति को है तैयार

मॉस्को, 18 मार्च: यूक्रेन के साथ चल रहे जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तुर्की के प्रेसीडेंट रजब तैयब एर्दोआन के साथ बात की है। गुरुवार दोपहर को फोन पर हुई इस बातचीत में रूस के राष्ट्रपति ने बताया है कि किन शर्तों पर वह यूक्रेन के साथ जंग रोकने और समझौता करने को तैयार है।

 vladimir putin

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, रूस ने शांति समझौते के लिए जो मांगे रखी हैं। उनमें यूक्रेन के तटस्थ रहने और नाटो में शामिल होने के लिए आवेदन नहीं करना होगा। नाटो में शामिल ना होने की बात कतो यूक्रेन के राष्ट्रपति पहले ही कह चुके हैं। इसके अलावा यूक्रेन को यह सुनिश्चित करने के लिए निरस्त्रीकरण प्रक्रिया से गुजरना होगा कि यह रूस के लिए कोई खतरा नहीं है। इसके अलावा यूक्रेन में रूसी भाषा के लिए भी सुरक्षा होनी चाहिए। तुर्की के राष्ट्रपति से अपने फोन कॉल में पुतिन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से आमने-सामने बातचीत की आवश्यकता पर भी जोर दिया है।

इसके अलावा पुतिन पूर्वी यूक्रेन में डोनबास का स्टेटस बदलना चाहते हैं, जिसके कुछ हिस्से पहले ही यूक्रेन से अलग हो चुके हैं। रूस मांग करेगा कि यूक्रेनी सरकार को पूर्वी यूक्रेन में क्षेत्र छोड़ देना चाहिए, या फिर रूस मांग करेगा कि यूक्रेन को औपचारिक रूप से स्वीकार करना चाहिए कि क्रीमिया, जिसे रूस ने 2014 में अवैध रूप से कब्जा कर लिया था, वास्तव में अब रूस से संबंधित है।

24 फरवरी से चल रही लड़ाई

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को अपनी फौजों को यूक्रेन में घुसने की इजाजत दी थी। तब से यूक्रेन के ज्यादातर शहर रूसी फौजों की जद में हैं। यूक्रेन में जानमाल का भारी नुकसान इन 22 दिनों में हो चुका है। अभी भी यूक्रेन के लोग भारी दहशत के बीच हैं।

क्या कहता है रूस

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि रूस के ऑपरेशन का लक्ष्य उसका विसैन्यीकरण और तटस्थ स्थिति के लिए हैं। बता दें कि रूस लंबे समय से यूरोपीय संगठनों खासकर नाटो के साथ यूक्रेन के जुड़ाव का विरोध करता रहा है। इसके अलावा भी उसकी कुछ मांगे हैं, जिन पर वो यूक्रेन की सहमति चाहता है। कभी सोवियत संघ का हिस्सा रहे यूक्रेन को लेकर पुतिन का कहना है कि यूक्रेन पश्चिमी देशों के हाथों की कठपुतली बना हुआ है। जिससे रूस की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+