सोने के ‘महल’ में प्रेमिका संग रहते हैं पुतिन, साइप्रस में जमा काले धन से बनवाया आलीशान घर, रिपोर्ट में दावा

रूस की इनवेस्टिगेटिव न्यूज साइट द प्रोजेक्ट के मुताबिक 120 मिलियन डॉलर वाली संपत्ति की खरीद साइप्रस के स्लश फंड के जरिए खरीदी थी। यह भी बताया जा रहा है कि उस महल में पुतिन की गर्लफ्रेंड के अलावा कुछ और महिलाएं भी रहती है

Putin Buys Luxury Mansion

FIle Image: PTI

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और उनकी प्रेमिका एलिना काबेवा के रिश्ते के बारे में मीडिया में लंबे वक्त से चर्चा होती रही है। 39 वर्षीय काबेवा एक जिमनास्ट हैं और ओलंपिक में अपने देश के लिए गोल्ड मेडल तक जीत चुकी हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह पुतिन के जुड़वा बच्चों की मां भी हैं। हालांकि काबेवा ने सार्वजनिक तौर से इस बात से इनकार भी किया था कि वह रूसी राष्ट्रपति की पार्टनर हैं। हालांकि इस बीच ऐसा दावा किया जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति ने अपनी सीक्रेट गर्लफ्रेंड के लिए एलिना कबेवा के लिए आलीशान महल बनवाया है।

प्रेमिका का साथ महल में रहते हैं पुतिन

रूसी राष्ट्रपति के बारे में कहा जा रहा है कि वह अपनी प्रेमिका के साथ इसी आलीशान महल में रहते हैं। ये महल सोने का बताया जा रहा है। यहां पुतिन की कई बड़ी कोठियां हैं। रूसी खोजी समाचार साइट द प्रोजेक्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन का ये सीक्रेट महल मास्को के उत्तर-पश्चिम में वाल्दाई झील पर स्थित है। इस रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन ने गर्लफ्रेंड काबेवा के लिए 13 हजार स्क्वायर फीट में करीब 120 मिलियन डॉलर से एक विला तैयार कराया है। इस महलनुमा भवन का निर्माण कार्य 2020 में शुरू हुआ और दो साल में पूरा हो गया। इसे पूरी तरह से रूसी डाचा की शैली में लकड़ी से बनाया गया है।

काला धन का हुआ इस्तेमाल

रिपोर्ट के मुताबिक इस घर को बनाने में साइप्रस में जमा काला धन का इस्तेमाल किया गया है। पुतिन के बैंकर कहे जाने वाले रूसी कारोबारी यूरी कोवालचक की कंपनी के एग्जीक्यूटिव ने इस बात का खुलासा किया है। वो यूक्रेन पर रूस के हमले से नाराज हैं। काबेवा को 2014 में कोवालचक की कंपनी नेशनल मीडिया ग्रुप का प्रमुख बनाया गया था। इससे काबेवा को 86 लाख पाउंड की सालाना आमदनी होती है। उनकी कई आलीशान प्रॉपर्टी हैं। ब्लैक सी के पास सोची में पेंटहाउस है, जो रूस का सबसे बड़ा अपार्टमेंट है।

पुतिन ने प्रेमिका के रिश्तेदारों को दिए गिफ्ट

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि पुतिन ने काबेवा की रिश्तेदारों के लिए भी कई सारी कीमती संपत्तियां खरीदी हैं। इसमें काबेवा की दादी अन्ना जत्सेपिलिना तक का नाम भी शामिल है। द प्रोजेक्ट के अनुसार काबेवा की दादी लगभग 10 मिलियन पाउंड संपत्ति की मालकिन हैं। इसमें मॉस्को के पास एक पॉश इलाके में तीन मंजिला घर भी शामिल है। रिपोर्ट में अज्ञात अधिकारियों के हवाले से यह भी कहा गया है कि उन्होंने हवेली के परिसर में बच्चों को देखा था और अलीना काबेवा की कुछ महिला रिश्तेदारों को भी देखा गया है। साइट की ओर से जारी की गई कुछ तस्वीरों में एक कांच की मेज और एक गोलाकार झूमर के चारों ओर सोने की कुर्सियां व्यवस्थित दिखाई दे रही हैं, जिसमें सोने की पत्तियां छत से लटकी हुई हैं।

2008 में जुड़ा पहली बार नाम

इस विला को पहली बार 2021 में जेल में बंद रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की टीम की ओर से रिपोर्ट किया गया था। उस दौरान दावा किया था कि संपत्ति बनाने के लिए बजट के धन का उपयोग किया गया था। आपको बता दें कि साल 2008 में पहली बार एलिना काबेवा का नाम पुतिन से जुड़ा था। मीडिया टाइकून और केजीबी के पूर्व जासूस एलेक्जेंडर लेबेडेव के मॉस्को से प्रकाशित अखबार ने यह दावा किया था। साल 2013 में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अपनी पत्नी ल्यूडमिला से तलाक ले लिया था। इसके बाद एलिना को 'रूस की फर्स्ट लेडी' बताया जाने लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+