रूस और यूक्रेन के बीच रुक सकती है जंग! पुतिन ने अपने बयान में दिया संकेत

मॉस्को, 11 मार्च। रूस और यूक्रेन के बीच जंग के चलते जारी खूनखराबा रुकने की संभावना दिखाई देने लगी है। राष्ट्रपति व्लादिमीर के ताजा बयान से इसके संकेत मिले हैं। रूसी राष्ट्रपित ब्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन के साथ मास्को की वार्ता में कुछ प्रगति हुई है।

Vladimir Putin

हालांकि रूसी राष्ट्रपति ने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। पुतिन ने बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ एक बैठक में कहा "हमारी तरफ के वार्ताकारों ने मुझे बताया है कि (बातचीत में) कुछ सकारात्मक बदलाव हुए हैं। पुतिन ने आगे कहा बातचीत "व्यवहारिक रूप से दैनिक आधार" पर जारी रही।

पुतिन ने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया लेकिन टीवी पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि वह लुकाशेंको के साथ इस बारे में अधिक विस्तार से चर्चा करेंगे।

रूस और यूक्रेन के बीच गुरुवार को 16वें दिन भी युद्ध जारी है. गुरुवार देर रात को रूस की सेना ने मारियूपोल (Mariupol) शहर में एक और हवाई हमला किया. उधर, खारकीव के मेयर ने दावा किया कि रूस ने शहर में 400 से अधिक घरों को तहस नहस कर दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि मारियूपोल शहर रूसी सेना ने ह्यूमन कॉरिडोर पर हमला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+