पुतिन की फिल्मी अंदाज में यूक्रेन को धमकी- जिनती देर होगी, उतनी हमारी मांगे बढ़ती जाएंगी

पुतिन बोले- हम यूक्रेन में अपनी मांगो को लेकर पीछे हटने वाले नहीं

मॉस्को, 03 मार्च: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन में अपनी स्थिति को लेकर वो पीछे हटने वाले नहीं है। गुरुवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बातचीत में व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यू्क्रेन सरकार उनके साथ बातचीत और समझौते पर आने में जितनी देर करेगी, उसका नतीजा उतना ही ज्यादा खराब होगा। पुतिन ने यूक्रेन को धमकीभरे अंदाज में कहा है कि जिनती देर उनकी ओर से होगी मास्को अपनी मांगों की लिस्ट को उतना ही बढ़ाता चला जाएगा।

puyin

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दोहराया है कि यूक्रेन में रूस के ऑपरेशन का लक्ष्य उसका विसैन्यीकरण और तटस्थ स्थिति के लिए हैं। जिसे वो किसी भी सूरत में हासिल करेगा। इसके बिना वो मानने वाला नहीं है, ना ही पीछे हटेगा।

इससे पहले भी पुतिन ने मैक्रों से बातचीत की थी और कहा था कि रूस यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के लिए तैयार है। पुतिन का कहना है कि यूक्रेन विवाद का समाधान तभी निकलेगा जब रूस की सुरक्षा चिंताओं पर विचार किया जाएगा। बता दें कि रूस लंबे समय से यूरोपीय संगठनों खासकर नाटो के साथ यूक्रेन के जुड़ाव का विरोध करता रहा है। इसके अलावा भी उसकी कुछ मांगे हैं, जिनपर वो यूक्रेन की सहमति चाहता है। कभी सोवियत संघ का हिस्सा रहे यूक्रेन को लेकर पुतिन का कहना है कि यूक्रेन पश्चिमी देशों के हाथों की कठपुतली बना हुआ है। जिससे रूस की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है।

यूक्रेन के प्रेसीडेंट झुकने को राजी नहीं

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी रूस को चेताते हुए कहा है कि वो जो भी नुकसान हमारे देश में कर रहा है, उसकी भरपाई भी उसी को करनी होगी। गुरुवार को अपने एक संबोधन में राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध के बाद हम मिलकर यूक्रेन का पुनर्निर्माण करेंगे और अपने देश को फिर से खड़ा करेंगे। यूक्रेन के खिलाफ किए गए हर काम के लिए रूस 'प्रतिपूर्ति' करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+