ये खूबसूरत हसीना है पुतिन की 'बॉन्ड गर्ल', यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच क्यों रही हैं चर्चा

नई दिल्ली, 6 मार्च। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध जारी है। दोनों देशों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। यहां शक्तिशाली देश रूस एक के बाद एक कर यूक्रेन के शहरों पर कब्जा करता जा रहा है तो वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी झुकने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। दोनों देशों के इस युद्ध के कारण विश्व पर तीसरे वर्ल्ड वॉर का खतरा मंडराने लगा है। इन सबके बीच रूस के रूस के राष्ट्रपति की बॉन्ड गर्ल चर्चा में आ रही हैं।

 कौन हैं पुतिन की बॉन्ड गर्ल

कौन हैं पुतिन की बॉन्ड गर्ल


यूक्रेन और रूस के युद्ध (Ukraine-Russia War) के बीच जारी इस युद्ध के बीच सोशल मीडिया पर एक महिला ऑफिसर की खूब चर्चा हो रही है। इस महिला का नाम रूसियाना मार्कोवस्काया है। सोशल मीडिया पर इस महिला के बारे में लोग बातें कर रहें हैं। लोग इंटरनेट पर इनके बारे में सर्च कर रहे हैं। अगर आप भी इनके बारे में जानना चाहते हैं तो हम रूसियाना मार्कोवस्काया के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं। रूसियाना रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बॉन्ड गर्ल (Bond Girl) के तौर पर जानी जाती हैं। ये दुनिया के सामने रूस का पक्ष रखती हैं।

 रूस के लिए काम करती हैं

रूस के लिए काम करती हैं


द सन की खबर के मताबिक रुसियाना ने साल 2017 में रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु का राजनीतिक प्रवक्ता का पद संभाला था। जिसके बाद से वो रूस का पक्ष दुनिया भर के मंचों पर रखती हैं। रूसियाना मार्कोवस्काया दुनिया के सामने रूस का पक्ष रखती हुई कई बार देखी गई है। इसी साल जनवरी में उन्हें म्यांमार में सेना के सहयोग को लेकर चर्चा करते हुए देखा गया था। हालांकि लंबे वक्त से वो पर्दे के आगे दिखी नहीं है। वहीं यूक्रेन के साथ युद्द के बाद लोग रुसियाना के बारे में सर्च कर रहे हैं कि आखिर वो इस वक्त कहां है, क्यों नहीं दुनिया के सामने रूस का पक्ष रख रही हैं। हालांकि माना जा रहा है कि जल्द ही वो सामने आकर यूक्रेन के साथ हो रही लड़ाई पर रक्षा मंत्रालय का पक्ष रखेंगी।

 बतौर टीवी एंकर कर चुकी है करियर की शुरुआत

बतौर टीवी एंकर कर चुकी है करियर की शुरुआत

आपको बता दें कि रूस सरकार में प्रवक्ता बनने से पहले रूसियाना ने अपने करियर की शुरुआत टीवी एंकर के तौर पर की। वो एक नेशनल न्यूज चैनल में एंकर और रिपोर्टर थी। जिसके बाद उन्हें रक्षा मंत्री का प्रवक्ता बनाया गया।रूस के बड़े फैसलों के एलान के वक्त उन्हें अधिकारियों के साथ मौजूद देखा गया है। हालांकि काफी लंबे वक्त से उन्हें कैमरे के सामने नहीं देखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+