G-20 शिखर सम्मेलन के लिए शामिल होने भारत नहीं आएंगे व्लादिमीर पुतिन, बताई खास वजह

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन अगले महीने भारत की राजधानी नई दिल्ली में होने जा रहे जी-20 शिखर सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने के लिए नहीं आएंगे। रूसी राष्‍ट्रपति के प्रवक्‍ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुतिन भारत में जी-20 कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने की कोई योजना नहीं बना रहे हैं।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन भारत में सितंबर में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए यात्रा की योजना नहीं बना रहे हैं। अब मुख्य जोर एक विशेष सैन्य अभियान पर है।

putin-may-not-attend-g20-summit

क्रेमलिन ने यह ऐलान ऐसे वक्त पर किया है जब रूसी राष्‍ट्रपति के खिलाफ विद्रोह करने वाले वैगनर आर्मी चीफ येवगेनी प्रिगोजिन की एक विमान हादसे में रहस्‍यमय तरीके से मौत हो गई है।

इससे पहले पुतिन ने गिरफ्तारी के खतरे के बीच दक्षिण अफ्रीका में हाल ही में हुए ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन से किनारा कर लिया था। दरअसल इंटरनेशनल क्रिमनल कोर्ट (आईसीसी) ने पुतिन पर यूक्रेन में युद्ध अपराधों का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया हुआ है।

हालांकि, क्रेमलिन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। आखिरी बार रूसी राष्‍ट्रपति साल 2019 में ओसाका में हुए जी-20 शिखर सम्‍मेलन में शामिल हुए थे। बीते बुधवार को दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स नेताओं बैठक में भी पुतिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए थे।

आपको बता दें कि जी20 शिखर सम्मेलन इस साल सितंबर में भारत में होने जा रहा है। लंबे समय से इसकी जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। सम्मेलन को लेकर भारत ने सभी जी20 सदस्य देशों, आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के नेताओं को निमंत्रण भेजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+