यूक्रेन युद्ध में ‘हताश’ हो गये हैं व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी NSA ने बताया अमेरिका का अगला प्लान क्या है?

अमेरिकी रक्षा अधिकारी जैक सुलिवन ने कहा कि, फरवरी में यूक्रेन पर रूसी हमले से पहले से ही अमेरिका लगातार हमले को लेकर चेतावनी जारी कर रहा था, कि रूस एक साथ उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम से यूक्रेन पर हमला करेगा।

वॉशिंगटन/कीव/मॉस्को, मार्च 14: अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर जैक सुलिवन ने कहा है कि, यूक्रेन युद्ध में जिस तरह से रूस की सेना प्रगति कर रही है, उसे देखकर व्लादिमीर पुतिन अब 'हताश' हो गये हैं। इसके साथ ही अमेरिकी सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि, 'अमेरिका ने नाटो देशों के एक एक इंच जमीन की रक्षा की कसम खाई है।'

हताश हो गये हैं व्लादिमीर पुतिन?

हताश हो गये हैं व्लादिमीर पुतिन?

सीएनएन से बात करते हुए अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर जैक सुलिवन ने कहा है कि, "व्लादिमीर पुतिन इस तथ्य से निराश हैं कि उनकी सेनाएं उस तरह की प्रगति नहीं कर रही हैं, जो उन्होंने सोचा था कि वे (राजधानी) कीव सहित प्रमुख शहरों पर कब्जा कर लेंगे। लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया और रूसी सैनिकों के लिए लक्ष्यों की संख्या में विस्तार हो रहा है और इससे वो बौखला रहे हैं और अब देश के हर हिस्से में नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। यह दर्शाता है कि, वो 'हताश' हो गये हैं।' आपको बता दें कि, रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण किया था और उसके बाद से रूस लगातार यूक्रेनी शहरों को निशाना बना रहा है, लेकिन अभी तक रूसी सेना राजधानी कीव पर कब्जा करने में नाकामयाब रही है। वहीं, अभी तक किसी भी बातचीत का नतीजा नहीं निकला है।

अमेरिका पहले से ही दे रहा था चेतावनी

अमेरिका पहले से ही दे रहा था चेतावनी

अमेरिकी रक्षा अधिकारी जैक सुलिवन ने कहा कि, फरवरी में यूक्रेन पर रूसी हमले से पहले से ही अमेरिका लगातार हमले को लेकर चेतावनी जारी कर रहा था, कि रूस एक साथ उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम से यूक्रेन पर हमला करेगा। उन्होंने कहा कि, "इसलिए, यह (देशव्यापी हमला) अमेरिकी खुफिया और राष्ट्रीय सुरक्षा समुदाय के लिए आश्चर्य की बात नहीं है।" इसके साथ ही अमेरिकी अधिकारी ने एक बार फिर से दोहराया कि, यूक्रेन में अमेरिकी सैनिक लड़ाई लड़ने नहीं जाएंगे और यूक्रेन में अमेरिकी सैनिक कोई ऑपरेशन को अंजाम नहीं दे रहे हैं।"

यूक्रेनी नेतृत्व से लगातार संपर्क

यूक्रेनी नेतृत्व से लगातार संपर्क

जैक सुलिवन ने कहा कि, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन लगातार यूक्रेन नेतृत्व के साथ नजदीकी संपर्क हैं और अपने समकक्ष वलोडिमिर जेलेंस्की से नियमित तौर पर बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, "वह (बाइडेन) लगातार यूक्रेन और रूसी वार्ताकारों के बीच हो रहे निगोशिएशन को लेकर जानकारी हासिल करते हैं''। उन्होंने कहा कि, "बातचीत ही मायने रखती है और हम अपने सभी सहयोगियों, फ्रांस, जर्मनी और इजरायल से संपर्क में हैं, लेकिन फिलहाल लग नहीं रहा, कि पुतिन इस हमले को रोकेंगे। सुलिवन ने कहा कि, अमेरिका पुतिन पर दबाव बढ़ाना जारी रखेगा और यूक्रेनियन का समर्थन करना जारी रखेगा, क्योंकि वे अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं।

रूसी हमले में मरा पत्रकार- अमेरिका

रूसी हमले में मरा पत्रकार- अमेरिका

अमेरिकी एनएसए जैक सुलविन ने कहा कि, ''यूक्रेन में अमेरिकी पत्रकार की मौत एक चौंकाने वाली और भयावह घटना है। यह व्लादिमीर पुतिन और उनकी सेना की क्रूरता का एक और उदाहरण है, क्योंकि उन्होंने स्कूलों और मस्जिदों और अस्पतालों और पत्रकारों को निशाना बनाया है"। आपको बता दें कि, स्थानीय पुलिस ने कहा कि रविवार को कीव के पास रूसी गोलीबारी में वीडियो जर्निलिस्ट ब्रेंट रेनॉड की मौत हो गई। यूक्रेन को सैन्य सहायता के संदर्भ में सुलिवन ने कहा कि अमेरिका एंटी एयर डिफेंस सिस्टम के साथ साथ कई और तरीकों से यूक्रेन की मदद कर रहा है।

यूक्रेन और रूस में आज भी जारी रहेगी वार्ता

यूक्रेन और रूस में आज भी जारी रहेगी वार्ता

यूक्रेन और रूस के बीच सोमवार को भी बातचीत जारी रहेगी और दोनों पक्षों के अधिकारियों ने बातचीत को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। हालांकि, इस बात के बहुत कम सबूत हैं कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध पर अपनी स्थिति में कोई बदलाव किया है। यूक्रेनी के राष्ट्रपति के सलाहकार मायखाइलो पोडोलियाक ने कहा। ने कहा कि, वीडियो कॉन्फ्रेंस के प्रारूप में बातचीत बिना रुके चलती है। कार्य समूह लगातार कार्य कर रहे हैं। बड़ी संख्या में मुद्दों पर निरंतर ध्यान देने की आवश्यकता है। सोमवार, 14 मार्च को, प्रारंभिक परिणामों को समेटने के लिए एक बातचीत सत्र आयोजित किया जाएगा''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+