पहली बार सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर पहुंचे विवेक रामास्वामी, ट्रंप को भारी नुकसान, इतिहास बना पाएंगे?
भारतीय मूल के उद्यमी और रिपब्लिकन पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी अब रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की दौड़ में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यू हैम्पशायर विश्वविद्यालय के एक नए सर्वेक्षण के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 2024 के रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के नामांकन की दौड़ में अभी भी पहले नंबर पर बरकरार हैं।
सीएनएन/न्यू हैम्पशायर विश्वविद्यालय के सर्वे के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रम्प को सबसे अधिक 39 फीसदी लोगों का समर्थन हासिल है। डोनाल्ड ट्रम्प को एक महीने पहले 56 फीसदी मत हासिल हुए थे। वहीं दूसरे नंबर पर विवेक रामास्वामी का नंबर है जिन्हें 13 फीसदी लोगों का समर्थन हासिल है।

यह पहली बार है जब रामास्वामी ने दूसरा स्थान हासिल किया है। विवेक रामास्वामी के बाद तीसरा स्थान पर एक और भारतवंशी उम्मीरवाद निकी हेली ने कब्जा किया है। उन्हें 12 फीसदी मत मिले हैं। वहीं, 11 प्रतिशत समर्थन के साथ न्यू जर्सी के पूर्व गवर्नर क्रिस क्रिस्टी हैं।
पूर्व के सर्वेक्षणों में ट्रम्प के बाद दूसरे नंबर पर रहने वाले फ्लोरिडा गवर्नर रॉन डिसेंटिस पांचवें नंबर पर खिसक चुके हैं। जुलाई में उन्हें 13 प्रतिशत समर्थन मिला था। अब वह गिरकर 10 प्रतिशत समर्थन पर आ चुका है।
गौरतलब है कि जनवरी में रॉन डिसेंटिस को 29 प्रतिशत रिपब्लिकन समर्थकों का समर्थन मिला था।जून में रामास्वामी को 2 फीसदी व अगस्त में 10 फीसदी वोट मिले थे। सर्वेक्षण में दक्षिण कैरोलिना के सीनेटर टिम स्कॉट को 6 प्रतिशत और पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस को 2 प्रतिशत का समर्थन प्राप्त है।
सीएनएन सर्वेक्षण के अनुसार, विवेक रामास्वामी की लोकप्रियता में वृद्धि उन लोगों के बीच अधिक है जो रजिस्टर्ड रिपब्लिकन नहीं हैं। जुलाई के बाद से उनकी इस ग्रुप में 16 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। 35 साल से कम उम्र के मतदाताओं के बीच रामास्वामी को 28 अंक मिले हैं। वहीं 50 से उम्र के लोगों के बीच उन्हें 11 फीसदी मत मिले हैं।
बीते महीने अमेरिकी चुनाव के पहले रिपब्लिकन पार्टी द्वारा आयोजित लाइव टीवी डिबेट में रामास्वामी के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद से उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हो रहा है। रामास्वामी टीवी डिबेट में पूरी तरह से छाते हुए दिखे थे।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक विवेक रामास्वामी ने 21 फरवरी को फॉक्स न्यूज के एक शो में राष्ट्रपति पद की दौड़ के लिए अपनी दावेदारी की घोषणा की थी। रामास्वामी ने अब से पहले सरकार में किसी पद के लिए चुनाव नहीं लड़ा है। इतना ही नहीं, उन्होंने 2004 से 2020 के बीच कभी राष्ट्रपति चुनाव में मतदान तक नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications