ये क्या विराट कोहली पाकिस्तान के कराची में पिज्जा बना रहे हैं!
लाहौर। जैसे ही इंडिया के डैशिंग क्रिकेटर विराट कोहली मैदान में कदम रखते हैं, तमाम भारतीय प्रशंसकों की सांसेंं वहीं की वहीं ठहर जाती हैं। विराट केवल बल्ला चलाना ही नहीं जानते बल्कि वह एक अच्छे पिज्जा मेकर भी हैं। अब आपका कहेंगे ऐसा कैसे संभव है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसको देखकर तो ऐसा ही कुछ लगता है। यह वाकई विराट हैं या कोई और है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में वह एक पिज्जा आउटलेट में काम करते नजर आ रहे हैं। खुद ही देखिए।

दरअसल, ये पिज्जा आउटलेट पाकिस्तान के कराची शहर के शहीद-ए-मिल्लत में है। पिज्जा आउटलेट में काम कर रहा ये शख्स बिल्कुल टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की तरह ही नजर आ रहा है। विराट के इस हमशक्ल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। जब इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कई लोगों ने टिवट भी किए और विराट के बारे में कई धमाकेदार शब्द भी बोले। जाहिर सी बात है कि इस पाकिस्तानी क्रिकेटर के फैन सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी हैं। जब एक भारतीय की नजर शहीद ए मिल्लत नाम के इस पिज्जा ले आउट में पड़ी तो वह हैरान रह गए। आप भी उसकी तरफ देखेंगे तो नजरें वहीं ठहर जाएंगी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications