VIDEO: प्रतियोगिता के दौरान आसमान में अटकी जान, पतंग के साथ हवा में उड़ने लगा प्रतिभागी

रिपोर्ट के मुताबिक, पतंग के साथ शख्स के हवा में लटकने का जो ये वीडियो वायरल हो रहा है, वो श्रीलंका के जाफना प्रांत की है।

जाफना/श्रीलंका, दिसंबर 22: श्रीलंका के जाफना प्रांत में एक पतंग प्रतियोगिता के दौरान बेहद हैरान करने वाली घटना घटी है, जब पतंग उड़ाते वक्त खुद एक शख्स पतंग के साथ उड़ने लगा। ये घटना सोमवार की बताई जा रही है और पतंग के साथ उड़ने वाले शख्स का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि, किस तरह से एक शख्स पतंग की रस्सियों के साथ हवा में लटका हुआ है और डर के मारे चिल्ला रहा है।

पतंग के साथ उड़ने लगा शख्स

पतंग के साथ उड़ने लगा शख्स

रिपोर्ट के मुताबिक, पतंग के साथ शख्स के हवा में लटकने का जो ये वीडियो वायरल हो रहा है, वो श्रीलंका के जाफना प्रांत की है, जहां प्वाइंट पेट्रो क्षेत्र में सोमवार 20 दिसंबर को काइट फ्लाइंग गेम का आयोजन किया गया था, जिसमें भाग लेने के लिए कई प्रतिभागी पहुंचे थे और उसी दौरान ये वाकया पेश आया है। प्रतियोगिता के दौरान ही एक प्रतिभागी की जिंदगी उस वक्त मुश्किलों में घिर गई थी, जब वो पतंग के साथ खुद उड़ने लगा और बताया जा रहा है कि, कि प्रतिभागी कम से कम 30 फीट की ऊंचाई पर पहुंच गया था और जान बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्ला रहा था।

कैसे हवा में पहुंचा प्रतिभागी

कैसे हवा में पहुंचा प्रतिभागी

चश्मदीदों के मुताबिक, जब प्रतिभागी हवा में पतंग को उड़ाने के लिए जोर जोर से उछल रहा था, उसी वक्त ये हादसा हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतियोगिता खत्म होने के बाद ये वाकया हुआ है, जब टीम के बाकी सदस्यों के जाने के बाद एक प्रतिभागी पतंग की रस्सी को पकड़कर उसे हवा में उछालने की कोशिश कर रहा था और इसी दौरान अचानक पतंग उड़ने लगा और प्रतिभागी पतंग की रस्सियों से टंग गया।

अद्भुत अंदाज में पतंगबाजी

अद्भुत अंदाज में पतंगबाजी

रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका के जाफना प्रांत में थाई पोंगल के मौके पर पतंगबाजी की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है और उस क्षेत्र में पतंगबाजी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है और सैकड़ों की तादाद में दर्शक पतंगबाजी प्रतियोगिता को देखने आते हैं। इस मौके के लिए लोग अलग अलग तरह के डिजाइन वाले पतंगों का निर्माण करते हैं। पोंगल मनाने के लिए भारी संख्या में लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक जगह जमा होते हैं, जहां पतंग उड़ाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है और इसी तरह के एक प्रतियोगिता के दौरान ये हादसा हुआ है।

हलक में अटक गई थी जान

चश्मदीदों के मुताबिक, पतंग उड़ाने के लिए कई हफ्तों से लोक प्रैक्टिस करना शुरू कर देते हैं और बड़े पैमाने पर इसका आयोजन किया जाता है और स्थानीय लोगों के लिए ये एक बड़ा मनोरंजन का हिस्सा होता है। लेकिन, प्वाइंट पेट्रो में जब लोगों ने एक प्रतिभागी को पतंग के साथ 30 फीट की ऊंचाई पर उड़ते देखा, तो सभी की जान हलक में अटक गई थी। मौके पर मौजूद लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि, भला उसे कैसे हवा से उतारा जाए और उसकी जान बचाई जाए।

कैसे हवा में उड़ने लगा शख्स

कैसे हवा में उड़ने लगा शख्स

चश्मदीदों के मुताबिक, छह आदमियों का एक समूह जूट की रस्सियों से बंधी एक बड़ी पतंग को उठाने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही पतंग के साथ जूट की रस्सी ने सरकना शुरू किया, बाकी लोगों ने तो पतंग और रस्सी को छोड़ दिया, लेकिन एक शखतंग से बंधी रस्सी को उछालने की कोशिश करने लगा। उसने रस्सी को काफी मजबूती के साथ पकड़ रखी थी, लेकिन जैसे ही तेज हवा के साथ पतंग ने उड़ना शुरू किया, वो शख्स भी पतंग के साथ हवा में अटक गया और करीब 30 फीट की ऊंचाई पर पहुंच गया।

30 फीट की ऊंचाई से गिरा

30 फीट की ऊंचाई से गिरा

रिपोर्ट के मुताबिक, पतंग के साथ प्रतिभागी कुछ मिनट तक हवा में उड़ता रहा और हवा में कम से कम 30 फीट से ज्यादा की ऊंचाई तक पहुंच गया था। लेकिन, जब लोगों ने देखा कि, वो और ज्यादा ऊंचाई पर जा रहा है, तो फिर उसके दोस्त उसे फौरन रस्सी छोड़ने के लिए कहने लगे। बड़ी पतंग के ऊपर चढ़ने से पहले उसके दोस्त उसे रस्सी छोड़ने के लिए कहते हुए जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इस दौरान करीब एक मिनट तक प्रतिभागी हवा में टंगा रहा और कुछ लोग इसका वीडियो भी ना रहे थे। उसके बाद प्रतिभागी ने रस्सी छोड़ने में ही अपनी भलाई समझी और उसने रस्सी को छोड़ दिया जिसके बाद वो जोर से जमीन पर गिरा। हालांकि, 30 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद उसे मामूली चोटें आई हैं और वो वीडियो में अपने दोस्तों के साथ आगे जाता दिख रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+