नेपाल में गणेश विसर्जन के दौरान भड़की हिंसा, कर्फ्यू लगा
नेपाल में भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में झड़प की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को दो गुटों के बीच यह हिंसक झड़प हुई थी, जिसके बाद यहां पर नेपाल के अधिकारियों ने कर्फ्यू लगा दिया है। यह कर्फ्यू भारत की सीमा से सटे मलंगवा शहर में लगाया गया है। शहर में कर्फ्यू अनिश्चितकाल के लिए लगाया गया है।
सरलाही के मुख्य जिला अधिकारी इंद्र देव यादव ने कहा कि गुरुवार रात 10 बजे से यह कर्फ्यू अगले आदेश तक लागू रहेगा। बता दें कि मलंगावा सरलाही जिले का मुख्यालय है। यह सीतामढ़ी में भारत-नेपाल के पास है। झिम नदी से लेकर मुसैली नहर तक कर्फ्यू का आदेश लागू किया गया है। यहां पर किसी भी तरह की बाहरी गतिविधि में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

दो गुटों के बीच भड़की हिंसा में तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। इस झड़प में एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हुआ है। घायलों को मलंगवा प्रांतीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा। जिसके बाद हालात काफी तनावपूर्ण हो गए।
हालात को देखते हुए अगले आदेश तक कर्फ्यू लगा दिया गया। यही नहीं सीमा पर आने से हर किसी को रोक दिया गया है। पिछले 10 दिनों में लगातार दूसरी बार यहां के हालात तनावपूर्ण हुए हैं।
बता दें कि बिहार में भी मूर्ति विसर्जन के दौरान इस तरह की घटना सामने आ चुकी है। इस साल जनवरी माह में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुलूस में फायरिंग की घटना हुई थी। इस फायरिंग के दौरान एक छात्र की मौत हो गई थी। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। अहम बात यह है कि जब जुलूस में फायरिंग हो रही थी तो उस जुलूस में पीछे पुलिस भी चल रही थी। हालांकि बाद में पुलिस ने कहा था कि आरोपियों को पकड़ लिया गया है।
जनवरी माह में ही एनआईटी के पास एक हॉस्टल में विसर्जन चुलूस के दौरान बमबाजी की घटना सामने आई थी। बम की छींटे लगने की वजह से कुछ लोग घायल हो गए थे। हालांकि इस मामले में पुलिस ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं की थी।












Click it and Unblock the Notifications