बहिष्कार, हिंसक घटनाओं के बीच बांग्लादेश में मतदान शुरू

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि करीब 18,000 केंद्रों में मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होगा और शाम चार बजे तक चलेगा। मतदान केंद्र स्कूल भवनों और दूसरे सार्वजनिक भवनों में स्थापित किए गए हैं। कुल 18,208 केंद्रों में 4.39 करोड़ लोगों के वोट डालने की उम्मीद की जा रही है। वर्तमान प्रधानमंत्री शेख हसीना की आवामी लीग और 11 राजनीतिक पार्टियां चुनाव लड़ रही हैं।
विवादों में उलझा बांग्लादेश का 10वां संसदीय चुनाव देश के 64 में से 59 जिलों में 300 में से 147 सीटों पर लड़ा जा रहा है। प्रमुख विपक्षी पार्टी और इसके सहयोगी दलों द्वारा चुनाव के बहिष्कार के बीच 153 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) सहित 21 पार्टियों ने निष्पक्ष चुनाव की निगरानी के लिए राजनीतिक पार्टियों से अलग एक अंतरिम सरकार के गठन के लिए हसीना के इनकार के बाद चुनावों का बहिष्कार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications