लंदन में छिन सकता है विजय माल्या का बंगला, बैंक ने कोर्ट में दायर की याचिका

नई दिल्ली। भारत में बैंको को हजारों करोड़ रुपए का चूना लगाने वाले भगोड़े विजय माल्या की मुश्किल बढ़ने वाली है। स्विस बैंक यूबीएस एजी ने विजय माल्या के लंदन स्थित करोड़ों रुपए के घर को खाली कराने की तैयारी कर रही है। बैंक ने इस संपत्ति को वापस लेने के लिए यूके हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। यह ब्रिटेन का तीसरा सबसे बड़ा बैंक है जिसमे यह अपील की गई है। कोर्ट में बैंक की ओर से कहा गया है कि माल्या को दिए गए घर की लोन की मियाद पूरी हो गई है लिहाजा इसे संपत्ति को उन्हें वापस करना होगा।

vijay mallya

पूरे परिवार को भेजा नोटिस

बैंक ने यह नोटिस विजय माल्या, उनकी मां, ललिता माल्या और बेटे सिद्धार्थ माल्या को भेजा है। इस मामले की सुनवाई 24 अक्टूबर से होगी। बैंक की ओर से यह नोटिस माल्या की कंपनी रोज कैपिटल वेंचर लिमिटेड को भेजा है। रोज वेंचर लिमिटेड ने पांच वर्ष पहले 2012 195 करोड़ रुपए काा लोन लिया था। उसके बाद से ही माल्या, उनकी मां और बेटा यहां रह रहा रहे हैं। रोज कैपिटल के शेयर पर ग्लैडको का मालिकाना हक है। ग्लैडको को सिलेटा ट्र्स्ट चलाता है जोकि माल्या के परिवार का ट्रस्ट है।

कार को बेचने का आदेश
आपको बता दें कि इससे पहले लंदन की अदालत ने विजय माल्या की 6 महंगी कारों को बेचने का आदेश दिया था। कोर्ट ने आदेश दिया था कि कारों की बिक्री से जो रकम मिलेगी वह बैंकों को चुकाई जाएगी। माल्या पर भारतीय बैंकों का करीब 10 हजार करोड़ रुपया बकाया है।दन की अदालत ने माल्या की जिन कारों को बेचने का आदेश दिया है उनमें 4 पर्सनल नंबर प्लेट (VJM) वाली हैं। माल्या की 6 कारें मिनी कंट्रीमैन, पॉर्शे केने रजिस्ट्रेशन नंबर 0007 वीजेएम, मैबेक 62 रजिस्ट्रेशन नंबर वीजेएम1, फरारी एफ430 रजिस्ट्रेशन नंबर बी055 वीजेएम, रेंज रोवर रजिस्ट्रेशन नंबर एफ1 वीजेएम, फरारी (रजिस्ट्रेशन नंबर एफ512एम) हैं। कोर्ट ने कहा है कि कारों की बिक्री 4 करोड़ से कम में नहीं होनी चाहिए।

माल्या ने दायर की थी याचिका
इसके पहले माल्या ने बेंगलुरु ऋण वसूली प्राधिकरण के फैसले को चुनौती दी थी। जिसमें माल्या की हार हुई। DRT ने फैसला दिया था कि माल्या पर बैंकों के 6,203 करोड़ रुपए और ब्याज बकाया है। इस पर यूके कोर्ट ने लंदन में माल्या के दो घरों में तलाशी लेकर और सारे सामान को कब्जे में लेने के आदेश दिए।

इसे भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी पर तैयार होने जा रहा विश्व का सबसे बड़ा फोटो एलबम, जानिए क्या है खासियत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+