लंदन के आलीशान बंगले से विजय माल्या को किया जाएगा बाहर, कोर्ट में केस हारा

लंदन, 19 जनवरी। भगोड़े व्यापारी विजय माल्या को लंदन की कोर्ट में बड़ा झटका लगा है। लंदन स्थित अपने आलीशान बंगले को अब विजय माल्या को खाली करना होगा। यूबीएस बैंक ने माल्या के खिलाफ केस जीत लिया है और कोर्ट ने बंगले का को बैंक को सौंपने का आदेश दिया है। दरअसल विजय माल्या ने अपने बंगले को यूबीएस बैंक के पास गिरवी रखा था। लेकिन अब कोर्ट ने बैंक को इस बंगले का अधिकार दे दिया है, जिसके बाद बैंक के पास इस बंगले का मालिकाना हक आ गया है और अब बैंक इसे बेच सकता है। बता दें कि विजय माल्या ग्रेड-1 लिस्टेड घर जोकि लंदन के रीजेंट पार्क इलाके में स्थित है वहां रहता था। माल्या अपने बेटे सिद्धार्थ, मां ललिता के साथ यहां रहता है। अगर माल्या इस घर को तत्काल नहीं छोड़ता है तो उसे सुरक्षाकर्मी जबरन घर से बाहर निकाल सकते हैं।

Recommended Video

    Vijay Mallya को बड़ा झटका, London के Luxurious Bungalow से किया जाएगा बाहर | वनइंडिया हिंदी
    mallya

    लंदन कोर्ट ने विजय माल्या के केस पर सुनवाई करते हुए कहा कि अब विजय माल्या को बकाया राशि अदा करने के लिए अधिक समय देने का कोई औचित्य नहीं है। ऐसे में साफ है कि माल्या को उनके बंगले से बेदखल किया जा ससकता है और उनके बंगले को स्विस बैंग यूबीएस बेच सकता है। बैंक पर माल्या का 2.04 करोड़ पाउंड का कर्ज है। विजय माल्या 2016 में भारत से भागकर लंदन आया था और इसके बाद से ही वह अपनी मां और बेटे के साथ इस बंगले में रह रहा था।

    गौर करने वाली बात है कि विजय माल्या पर भारत में 9000 करोड़ रुपए की हेराफेरी का केस है। भारत में कई मामलों में वांक्षित विजय माल्या फरार हो गया था और वह लंदन जाकर बस गया था। माल्या की कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस पर बैंकों का हजारों करोड़ रुपए का कर्ज है। यह कर्ज नहीं चुकाने की वजह से बैंकों ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+