विजय माल्या के प्रत्यर्पण पर सुनवाई 14 सितंबर तक के लिए टली,कहा-भारत से भागा नहीं
नई दिल्ली। देश के 17 बैंकों का 9000 करोड़ रुपए लेकर फरार हो चुके शराब कारोबारी विजय माल्या आज लंदन में कोर्ट के सामने पेश हुए। प्रत्यर्पण के मामले में माल्या लंदन की वेस्टमिंस्टर अदालत ने सुनवाई के लिए पहुंचे थे। कोर्ट ने इस सुनवाई को दो महीने के लिये टाल दी है। अब इस मामले में अगील सुनवाई 14 सितंबर को होगी।

इससे पहले कोर्ट ने विजय माल्या के प्रत्यर्पण की कार्रवाई को लेकर 6 जुलाई पेश होने का आदेश दिया था। माल्या कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट से निकलने के दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब भी दिए। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि आखिर वो भारतीय कानून से क्यों भाग रहे हैं को माल्या ने कहा कि वो 1992 से लंदन में रह रहे हैं और उन्हें भारतीय कानून से भागने की जरुरत नहीं है।
इससे पहले की सुनवाई में कोर्ट ने माल्या को 4 दिसंबर तक के लिए जमानत दे दी थी। वहीं भारत ने माल्या को प्रत्यर्पित किए जाने की मांग रखी है। लेकिन फिलहाल वो जमानत पर बाहर है। गौरतलब है कि विजय माल्या पर अलग-अलग बैंकों के 9000 करोड़ का कर्ज देकर भारत से फरार हो गए है। माल्या 2016 से ही लंदन में हैं। जिसके बाद भारत ने ब्रिटेन सरकार से माल्या को भारत भेजने की अपील की थी। बारत सरकार के इस मांग पर लंदन प्रशासन ने माल्या को रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर गिरफ्तार किया था, लेकिन उन्हें जमानत मिल गई थी। अब भारत की 14 सितंबर को होने वाली सुनवाई पर है।












Click it and Unblock the Notifications