इश्योरेंस के पैसों के लिए महिला ने कटवा लिए हाथ-पैर
वियतनाम। वियतनाम की एक महिला ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसने इंश्योरेंस के पैसों के लिए अपने पैर और एक हाथ कुछ हिस्से कटवा लिए थे। उसने पुलिस को ये भी बताया कि उसने ट्रेन से कटने की बात इसलिए कही क्योंकि यह एक हादसा लगे और उसे पैसे मिल जाएं।

वियतनाम के अखबारों में छपी खबर की मानें तो बीते मई माह में 30 साल की ली थी एन नाम की महिला ने ट्रेन से कट जाने की सूचना दी थी। पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो सच्चाई सामने आ गयी।
उसने बताया कि उसने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि उसको अपने इंश्योरेंस के 1 करोड़ 62 हजार रुपए चाहिए थे। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपने अंग कटवाने के लिए अपने एक मित्र को एक लाख रुपए दिए थे।
हाथ काटने के बाद बुलाया एंबुलेंस
जिस युवक ने ली के हाथ और पैर काटे उसका नाम डोएन वैन डी है। हाथ-पैर काटने के बाद डोएन ने ही एंबुलेंस बुलवाया और अस्पताल ले गया। लगभग तीन माह में महिला के सभी जख्म भर गए। पुलिस ने बताया कि महिला खुद का बिजनेस स्टार्ट करना चाहती थी जिसके लिए उसे पैसों की जरुरत थी। इसी के चलते उसने ऐसी साजिश रची।












Click it and Unblock the Notifications