VIDEO: अस्पताल की जगह प्रशांत महासागर में महिला ने दिया चौथे बच्चे को जन्म, नहीं ली डॉक्टरों की मदद

नई दिल्ली: महिलाएं अपने बच्चे को जन्म देने के लिए सबसे बेहतरीन अस्पताल चुनना पसंद करती हैं, लेकिन अब 37 साल की महिला ने जो कदम उठाया, उसको देख सब हैरान है। महिला ने अस्पताल और घर की जगह समुद्र में बच्चे को जन्म देने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह भी अब उन्होंने दुनिया को बताई है। (वीडियो-नीचे)

पति बनाता रहा वीडियो

पति बनाता रहा वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 37 साल की जोसी प्यूकर्ट ने हाल ही में अपने चौथे बच्चे को जन्म दिया। उनकी डिलीवरी सामान्य हुई, लेकिन जिस हालत में हुई वो सामान्य बिल्कुल भी नहीं था। उन्होंने प्रशांत महासागर के किनारे पर बिना डॉक्टरी मदद के बच्चे को जन्म दिया। बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित है। इस पूरी प्रक्रिया का उनके पति वीडियो बनाते रहे।

बर्थिंग टूल था साथ

बर्थिंग टूल था साथ

वैसे जोसी के पति अपने साथ बर्थिंग टूल किट ले गए थे। जिसमें तौलिया, नाल को पकड़ने वाले उपकरण, टिशू पेपर आदि शामिल थे। लेबर पेन शुरू होते ही वो दोनों समुद्र किनारे पहुंचे और पानी के बीच बैठ गए। कुछ देर में उन्होंने प्राकृतिक तरीके से बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसकी नाल काटी गई। फिर उसे अपने सीने से लगाकर जोसी पानी में बैठी रहीं। बच्चे का जन्म 27 फरवरी को हुआ था, लेकिन उसका वीडियो अब सामने आया है।

ये थी वजह

ये थी वजह

डेली मेल से बात करते हुए जोसी ने कहा कि उनकी पहली डिलीवरी अस्पताल में हुई, जबकि दूसरी घर पर। इसके बाद उन्होंने तीसरी डिलीवरी भी घर पर करवाई, हालांकि इसमें उन्होंने एक दाई की मदद ली थी। इसके बाद उनके मन में प्लान आया कि चौथी डिलीवरी को कुछ खास बनाया जाए। उन्होंने जगह का चुनाव शुरू किया। काफी विचार के बाद उन्होंने प्रशांत महासागर को चुना।

सब कुछ आराम से होता गया

सब कुछ आराम से होता गया

उन्होंने आगे कहा कि मैं चाहती थी कि मेरे बच्चे का जन्म खुले वातावरण में हो और किसी की मदद ना लेनी पड़े। जिस वजह से उन्होंने बिना डॉक्टर की मदद से प्राकृतिक तरीके से बच्चे को जन्म दिया। वो समुद्र की गोद में बैठी रहीं और सब कुछ आराम से होता चला गया। बहुत से लोगों ने उन्हें इस कदम के लिए बधाई भी दी है। उन्होंने कहा कि जैसे ही मेरे बेटे ने जन्म के बाद मुलायम रेत को छुआ, उसे बहुत ही खूबसूरत एहसास हुआ होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+