VIDEO: Uber Eats ने रचा इतिहास, पहली बार अंतरिक्ष में डिलीवर हुआ खाना

नई दिल्ली, 15 दिसंबर: खाने की ऑनलाइन डिलीवरी करने वाली कंपनी उबर ईट्स ने एक नया इतिहास रचा है, जिसने पृथ्वी के बाद अंतरिक्ष में भी खाना पहुंचाया। ऐसा करने वाली वो पहली कंपनी बन गई है। इसका एक वीडियो भी उबर ईट्स ने जारी किया, जिसमें इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में उनके खाने की डिलीवरी हो रही है। हालांकि ये इतिहास की सबसे ज्यादा महंगी डिलीवरी भी है। (वीडियो नीचे)

9 घंटे की यात्रा के बाद पहुंचे

9 घंटे की यात्रा के बाद पहुंचे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ऐतिहासिक उपलब्धि को जापानी अरबपति युसाकु मेजावा ने अपने नाम किया है। उन्होंने ही ISS में अंतरिक्ष यात्रियों तक खाना पहुंचाया। 11 दिसंबर को करीब 9 घंटे की रॉकेट यात्रा के बाद मेजावा ISS पहुंचे थे। वहां पर उन्होंने 9:40 ईएसटी पर खाने की डिलीवरी की। वो अपने साथ कंपनी का एक बैग ले गए थे, जिसमें 8 दिसंबर को अंतरिक्ष यात्रियों के लिए विशेष रूप से तैयार डिब्बा बंद खाने का सामान पैक किया गया था। वैसे अभी उनकी यात्रा खत्म नहीं हुई है, वो करीब 12 दिन ISS में बिताएंगे।

Recommended Video

    Uber Eats ने शुरू की Space में Food delivery, करीब 9 घंटे में पहुंचाया खाना | वनइंडिया हिंदी
    अंतरिक्ष यात्रा ने कहा धन्यवाद

    अंतरिक्ष यात्रा ने कहा धन्यवाद

    उबर ईट्स की ओर से जारी वीडियो में आप देख सकते हैं कि सभी यात्री अपना काम कर रहे होते हैं तभी मेजावा दरवाजा खोलते हैं। इसके बाद वो फूड पैकेट को अंतरिक्ष यात्रियों की ओर उछालते हैं। ISS में गुरुत्वाकर्षण नहीं होता, जिस वजह से पैकेट उड़ते हुए यात्रियों तक पहुंचता है। इस पर एक अंतरिक्ष यात्री ने कहा कि "अरे उबर ईट्स, धन्यवाद'।

    क्या-क्या था पैकेट में?

    क्या-क्या था पैकेट में?

    कंपनी ने अपने बयान में बताया कि फूड पैकेट में मीठी चटनी में पका हुआ बीफ, मैकेरल और चिकन था। ये तय मानकों के साथ बनाया गया था, ताकि अंतरिक्ष यात्री उसे खा सकें। ट्विटर पर एक फोटो भी उनकी ओर से जारी की गई। जिसमें कंपनी ने लिखा कि 'हम इस दुनिया से बाहर हैं, सचमुच। कहीं भी जाने के लिए नया अर्थ लाना, कुछ भी पाना'। इस पर उबर सीईओ ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य हर जगह डिलीवरी करने का है, जो टारगेट अब पूरा हुआ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+