वीडियो-देखते ही देखते एक बड़ा सा गड्ढा बन गई जापान की सड़क
जापान के फुकुओका शहर में अचानक पांच लेन वाली सड़क धंसी। बिजली से मरहूम लोग।
टोक्यो। जापान में मंगलवार को सुबह पांच बजे एक बड़ा ही अजीबो-गरीब वाकया पेश आया। जिस जापान के इंफ्रस्ट्रक्चर की लोग मिसाल देते हैं, उसी जापान के फुकोओका शहर में अचानक से फाइव लेन वाली सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई।इसकी वजह से लोगों में अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया।

30 मीटर चौड़ा गड्ढा
यह घटना फुकुओका शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन के बाहर हुई। यहां पर 30 मीटर चौड़ा गड्ढा बन गया और देखते ही देखते इसमें पानी भरने लगा।
सड़क का इस तरह से धंसने का अपने आप में हैरान करने वाला वाकया था। इसकी वजह से बिजली भी गुल हो गई और गैस तक लीक होने लगी।
जो लोग आसपास की इमारतों में काम कर रहे थे उन्हें जल्द से जल्द ऑफिस खाली करने के लिए कहा गया।
सरकार की ओर से कहा गया है कि यह घटना पास के ही इलाके में जमीन के नीचे हो रहे रेल लाइन के निर्माण कार्य की वजह से हुई है।
बम गिरने के जैसी थी आवाज
जापान की न्यूज एजेंसी क्योदो ने एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से लिखा है कि अचानक से बिजली गुल हो गई है और उन्हें बहुत तेज आवाज सुनाई दी। बिल्कुल वैसी जैसे कहीं बम गिराया गया हो।
जब वह बाहर गए तो उन्हें एक बड़ा सा गड्ढा नजर आया। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि उसके ऑफिस के पास ही सड़क ध्वस्त हो गई और फिर उन्हें तुरंत वहां से निकल जाने को कहा गया और आफिस जाने से मना कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications