Video: मोदी ने रामायण और महाभारत की थीम वाले महोत्सव में राष्ट्रपति विडोडो के साथ की पतंगबाजी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ मुलाकात की। राष्ट्रपति विडोडो ने उनका मरकेडा पैलेस में स्वागत किया और दोनों नेताओं के बीच कुछ मिनट तक बातचीत हुई। इसके बाद मोदी, विडोडो के साथ एक पतंग प्रदर्शनी में भी शिरकत की।
जकार्ता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ मुलाकात की। राष्ट्रपति विडोडो ने उनका मरकेडा पैलेस में स्वागत किया और दोनों नेताओं के बीच कुछ मिनट तक बातचीत हुई। इसके बाद मोदी, विडोडो के साथ एक पतंग प्रदर्शनी में भी शिरकत की। आपको बता दें कि पीएम बनने के बाद मोदी पहली बार इंडोनेशिया के दौरे पर गए हैं।

क्या है जकार्ता का पतंग महोत्सव
पीएम मोदी ने इंडोनेशियाई राष्ट्रपति विडोडो के साथ पतंग उड़ाई। जकार्ता में इस समय जो पतंग महोत्सव चल रहा है वह रामायण और महाभारत की थीम पर आधारित है। इंडोनेशिया में इन थीम के लिए पतंगों को भारतीयों की ओर से तैयार किया गया है। जकार्ता में होने वाला यह पतंग महोत्सव इंडोनेशिया का एक अहम महोत्सव है। इस महोत्सव का उद्घाटन 29 मई को हुआ है। इन पतंगों को रामायण और महाभारत की कहानियों के आधार पर डिजाइन किया गया है। जकार्ता का पतंग महोत्सव यहां के सबसे पुराने महोत्सव में से एक है। देश भर से लोग इस महोत्सव में हिस्सा लेते हैं और अपनी-अपनी खास डिजाइन वाली पतंगों का प्रदर्शन करते हैं। इंडोनेशिया के पतंग संग्रहालय के एक सदस्य ने कहा कि यह महोत्सव इस बार रामायण और महाभारत की थीम पर आधारित होगा और ऐसे में फिर से इनके बारे में जानकारी मिल सकेगी। ऐसे में यह काफी अच्छा आइडिया है।












Click it and Unblock the Notifications