Video- ट्रेनिंग के लिए जिंदा जानवरों के बच्चों के साथ निर्ममता
बैंगलुरू। जानवरों के साथ क्रूरता किसी से छिपी नहीं है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में जिंदा जानवरों का इस्तेमाल जिस तरह से कुत्तों की ट्रेनिंग के लिए किया जाता है वह जानवरों के प्रति निर्ममता को सबके सामने लाती है।

ऑस्ट्रेलिया में एक ग्रेहाउंड कुत्तों की ट्रेनिंग के लिए जिंदा जानवरों के इस्तेमाल का वीडियों सामने आया है जो आपको दुखी कर देगा। कुत्तों की ट्रेनिंग के लिए सुअर के बच्चों और चूहों का इस्तेमाल किया जाता है। इन जिंदा जानवरों को रेस ट्रैक पर जिंदा लटका दिया जाता है जिसे पाने के लिए रेस ट्रैक पर कुत्ता काफी तेजी से दौड़ता है और उन्हें पकड़ कर चीर-फाड़ देता है।
चूहों और सुअर के बच्चों को जब कुत्ता दौड़ के दौरान झपट कर चीर देता है उसके बाद भी जानवर जिंदा रहता है। जिसके बाद में दो टुकड़े कर दिये जाते हैं। इन कुत्तों को ट्रेनिंग देने वाले ट्रेनर का वीडियो सामने आया है जिसमें वह इन जानवरों के बच्चों के मरने के बाद हंसते हुए दिखायी देता है।












Click it and Unblock the Notifications