कनाडा में भारतीय नागरिक को मकान मालिक ने जबरन बिना कपड़ों के घर से निकाला, वीडियो वायरल
कनाडा में भारतीय नागरिक जो यहां किराए पर रहा था, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा सकता है कि कि मकान मालिक जबरन किराएदार घर से बाहर निकाल रहा है। इस वीडियो के सामने आने के इसपर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है।
तकरीबन 15 सेकेंड के इस वीडियो पर 15 लाख से अधिक व्यूज हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि किराएदार असहाय, बिना कपड़ों के खड़ा है और मकान मालिक उसे घर से बाहर कर रहा है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद विदेश में रह रहे लोगों की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो को एक्स पर घर के क्लेश नाम के यूजर ने शेयर किया है।
कई लोगों ने सवाल खड़ा किया कि आखिर क्या वजह थी जिसके चलते उसे घर से बाहर निकाला गया। कुछ लोगों ने कहा कि हो सकता है कि यह घर खाली करने से इनकार कर रहा हो, जिसकी वजह से मजबूर होकर मकान मालिक ने उसे घर से बाहर निकाल दिया।
सोशल मीडिया पर लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोग मकान मालिक की आलोचना कर रहे हैं तो कुछ किराएदार पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों ने इस घटना पर मजाकिया अंदाज में भी प्रतिक्रिया दी है।
एक यूजर ने लिखा यह कितना दुखद है, सोचिए आपको विदेश में अगर इस तरह से घर से बाहर निकाला जाए, यह दिल तोडने वाली घटना है। दूसरे यूजर ने लिखा मकान मालिक ऐसे भी हो सकते हैं, लेकिन इसकी कोई तो वजह रही होगी।
एक यूजर ने लिखा,जब मकान मालिक खाली करने को कहे तो घर खाली कर देना चाहिए, नहीं तो ये होता है। एक ने लिखा एकदम देसी ड्रामा, मकान मालिक को एक हाथ आगे ही निकल गया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर किस विवाद के चलते यह घटना हुई है।













Click it and Unblock the Notifications