Video: पार की सारी हदें, रिपोर्टिंग कर रही थी महिला रिपोर्टर, शख्स ने पीछे से की गंदी हरकत
Spanish Journalist Live Reporting Video: देश हो विदेश महिलाओं को हर जगह कुछ ना कुछ सहन करना पड़ता है। ऐसी ही एक गंदी हरकत का सामना उस वक्त एक महिला पत्रकार को करना पड़ा, जब महिला जर्नलिस्ट टीवी पर लाइव रिपोर्टिंग कर रही थी। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कैमरे में कैद हुई घटना स्पेन के मैड्रिड की है, जहां पिछले दिनों लाइव रिपोर्टिंग के दौरान एक स्पेनिश टीवी रिपोर्टर को एक शख्स ने गलत तरीके से छुआ। इसके बाद उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

महिला पत्रकार का नाम ईसा बालाडो
स्काई न्यूज के मुताबिक महिला पत्रकार का नाम ईसा बालाडो हैं, जो चैनल कुआत्रो के लिए स्पेन के मैड्रिड में डकैती की घटना पर लाइव रिपोर्टिंग कर रही थीं। इसी बीच एक शख्स उनके पास आता है और पीछे से महिला पत्रकार के शरीर पर हाथ मारकर पूछता है कि वो किस चैनल के लिए काम करती है।
शो के एंकर ने बीच में रोका और पूछा...
अपने साथ हुई हरकत के बाद एक बारगी महिला चौंक जाती हैं, और बिना कुछ किए रिपोर्टिंग जारी रखी है। अपनी चैनल की रिपोर्टर के साथ हुई इस हरकत के बाद शो के एंकर हैरान रह जाते हैं और उनसे कहते हैं कि "ईसा, आपको बीच में रोकने के लिए मुझे माफ कर दीजिए... लेकिन क्या उसने आपके बट को छुआ था?''
फिर महिला पत्रकार ने दिया ये जवाब
एंकर के इस सवाल के बाद महिला पत्रकार असहज स्थिति में हां कहती हैं। महिला पत्रकार का जवाब सुनने के बाद एंकर भड़क उठता है और कहता है कि उस आदमी को मेरे सामने कैमरे पर लेकर आओ।
पुलिस ने शख्स को किया गिरफ्तार
जिसके बाद महिला उस शख्स को टीवी पर लेकर आती हैं और उससे पूछती है कि आपने मेरे बट को छुआ, हालांकि वो शख्स इस बात से इंकार कर देता है। वहीं इस वीडियो को वायरल होने के बाद मैड्रिड पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications