एक्स रे मशीन में फंसा बच्चे का हाथ, फिर आगे क्या हुआ,जानने के लिए देखें ये VIDEO

नई दिल्ली। रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर चेकिंग के लिए लगे एक्स रे स्कैनर के पास बच्चों को लेकर बरती गई जरा सी लापरवाही काफी भारी पड़ सकती है। चीन के के अन्हुई में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, यहां छोटा बच्चे का हाथ रेलवे स्टेशन पर लगे स्कैनर में फंस गया। लेकिन अच्छी बात यह है कि सही समय पर स्कैनर के पास तैनात महिला ने बच्ची को पकड़ लिया। इसके बाद वहां मौजूद तमाम लोग बच्चे का हाथ स्कैनर से बाहर निकालने में जुट गए। इस पूरी घटना का एक वीडियो सामने आया है, जोकि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Accident

यह वीडियो चीन के अन्हुई के शहर में स्थित फुयांग रेलवे स्टेशन का है, जिसे चायना जिन्हुआ न्यूज ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि बच्चा मशीन के पास नीचे झुकता है और उसके नीचे अपना हाथ डाल देता है। वह वहां गिरी टॉफी को निकालने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका हाथ मशीन में फंस गया। तभी स्टेशन ऑफिसर ने तुरंत मशीन को बंद कर दिया और मदद के लिए रेस्क्यू टीम को बुलाया। घटनास्थल पर तुरंत तमाम अधिकारी और फायर की टीम पहुंच गई, जिसके बाद बच्चे को सुरक्षित मशीन से बाहर निकाल लिया गया और उसे किसी भी तरह की कोई चोट नहीं आई।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो से सामने आने के बाद लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया है। लोगों ने चीन के रेलवे स्टेशन पर त्वरित आपात सेवा की तारीफ की है। लोगों का कहना है कि अगर यह हमारे यहां होता तो पता नहीं क्या होता। साथ ही एक यूजर ने बच्चे के माता-पिता की लापरवाही पर भी सवाल खड़ा किया है। बता दें कि पिछले वर्ष अक्टूबर माह में भी इसी तरह का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमे बच्चा एक्स रे मशीन पर चढ़ जाता है और लगेज के बगल में बैठ जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+