Video: इराक के बहाने अमेरिका ने ही तैयार किया आईएसआईएस जैसा राक्षस

वाशिंगटन। जून 2014 में दुनिया में आईएसआईएस नामक जिस राक्षस ने दुनिया में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी, अब वह धीरे-धीरे पूरी दुनिया को लील लेने की तैयारी में है। किसी को भी समझ नहीं आ रहा है कि आखिर कैसे इस पर अंकुश लगाया जाए।

obama-syria-wikileaks

अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक परेशान है और शुक्रवार को पेरिस में हुए आतंकी हमले ने तो इस स्थिति को और बेकाबू बना डाला है। 9/11 जैसा आतंकी हमला झेलने वाले अमेरिका को भी नहीं मालूम कि आईएसआईएस कैसे खत्‍म होगा और कैसे उसे सुकून मिल सकेगा।

आज डरा सहमा अमेरिका, रूस के साथ आने को तैयार है लेकिन वह खुद इस बात से अनजान है या अनजान रहना चाहता है कि यह राक्षस खुद उसने अपने स्‍वार्थ के लिए ही तैयार किया था।

आज से आठ माह पहले अमेरिका के इनवेस्टिगेटिंग जर्नलिस्‍ट बेन स्‍वान ने अमेरिका के इस स्‍वार्थ को दुनिया के सामने लाकर रख दिया था।

बेन ने 12 मिनट के एक वीडियो में दिखाया था कि कैसे पहले इराक और फिर सीरिया में अमेरिका ने अपने पैर में कुल्‍हाड़ी मारी और पूरी दुनिया को अब तक के सबसे बड़े खतरे में डाल दिया।

बेन के इस वीडियो को देखने के बाद आपको इस बात का अहसास हो जाएगा कि जो अमेरिका अल कायदा के ओसामा बिन लादेन को खत्‍म करने पर इतराता था, अल कायदा को भी उसने ही तैयार किया था।

वर्ष 2003 में इराक पर हमला करने वाले अमेरिका ने बहाना बताया था सद्दाम हुसैन के पास मौजूद केमिकल वेपंस। इराक में तबाही फैलाने क बाद अमेरिका वहां से चला गया और आईएसआईएस को आतंक का फॉर्मूला दे गया।

आप भी देखिए इस वीडियो को जानिए कैसे अमेरिका की गलत नीतियों की वजह से आज आईएसआईएस बेकाबू होकर दुनियाभर में तबाही मचा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+