अमेरिकी चुनाव में वोटिंग के बीच ट्रंप ने ट्वीट किया अपना डांसिंग वीडियो

नई दिल्ली- अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए जारी मतदान के बीच वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्विटर पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। ट्रंप ने खुद पर बने एक फनी डांस वीडियो को शेयर किया है, जो उनके चुनावी रैलियों के समय की है। सोशल मीडिया पर अब उनका यह वीडियो वायरल हो गया है। इससे पहले भी ट्रंप ने कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद एक कुछ ऐसा वीडियो शेयर किया था जिसके बाद वह काफी वायरल हो गए थे।उन्होंने ओरलैंडो के पास सैंडफोर्ड में उत्साही भीड़ के बीच इतने रोमांचित हुए कि अपने खास अंदाज में स्टेड पर डांस करने लगे। हालांकि, बाद में सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक भी उड़ाया गया।

Video: Donald Trump dances fiercely in the first election rally after Coronavirus

चुनावी रैली में जैसे ही ट्रंप ने अपने खास अंदाज में जैसे ही थिरकना शुरू किया, भीड़ भी रोमांचित हो गई। जबकि, कुछ लोगों का दावा है कि वह यह दिखाने की कोशिश कर रहे थे कि वह पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। कोविड निगेटिव होने के बाद उनकी चार राज्यों में पहले प्रचार करने की योजना है और उनमें से फ्लोरिडा पहला है। अगले चार दिनों तक वह अलग-अलग राज्यों में जाएंगे। इससे पहले उनकी मेडिकल टीम ने उन्हें कोविड निगेटिव घोषित किया था।

ट्रंप खुद कोरोना पीड़ित हो चुके हैं, लेकिन फिर भी उनकी रैली में मौजूद सैकड़ों लोगों के बीच कोई सोशल डिस्टेंसिंग नहीं दिखाई दे रही थी। बहुत कम लोग ही मास्क में नजर आ रहे थे। लेकिन, फिर भी ट्रंप ने अमेरिका में कोरोना की वजह से पैदा हुए हालात को लेकर कुछ नहीं कहा। अपने 65 मिनट के भाषण में उन्होंने कहा कि वह पहले से ज्यादा अब खुद को ताकतवर महसूस कर रहे हैं। इससे पहले संक्रमित होने के बाद ट्रंप मेरिलैंड के वॉल्टर रीड हॉस्पिटल में भर्ती थे।

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति कोरोना संकट से निपटने को लेकर बहुत ज्यादा आलोचनाओं के शिकार हो रहे हैं। अमेरिका में इसकी वजह से 2,00,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 80 लाख से ज्यादा इससे संक्रमित हो चुके हैं।

अमेरिका में 3 नवंबर को राष्ट्रपति का चुनाव होने जा रहा है, जहां रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार मौजूदा प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का मुकाबला डेमोक्रैटिक उम्मीदवार जो बाइडेन से होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+