वीडियो-एक गुड लुकिंग पीएम का झूमा देने वाला भांगड़ा डांस
टोरंटो। कनाडा में हाल ही में लिबरल पार्टी के नेता जस्टिन ट्रूडो को यहां का प्रधानमंत्री निर्वाचित किया गया है। 43 साल के जस्टिन अपने लुक्स की वजह से पहले ही पॉपुलर हैं और अब अपने भांगड़ा डांस की वजह से भी सुपरहिट हो गए हैं।

जस्टिन के भांगड़ा डांस का वीडियो यू-ट्यूब पर आते ही वायरल हो गया है। 43 साल के जस्टिन के डांस को देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वह एक राजनेता हैं। डांस फ्लोर पर आते ही जस्टिन ने हर किसी को अपने साथ डांस करने के लिए मजबूर कर दिया।
मौका था इंडिया कनाडा एसोसिएशन ऑफ मॉन्ट्रियल की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम का औश्र इसमें जस्टिन भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग यू-ट्यूब पर पोस्ट की गई है।
इस वीडियो में जस्टिन लंबे बालों में नजर आ रहे हैं और एक पंजाबी गाने पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं। जस्टिन काफी फैशनेबल राजनेता भी हैं और उनके बॉडी पर बने टैटू उन्हें एक अलग ही इमेज देते हैं।
जस्टिन के पिता पियरे ट्रूडो भी कनाडा के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। लेकिन पीएम का बेटा होने के बाद भी उन्होंने सीधे राजनीति में प्रवेश नहीं किया। वह एक टीचर और और बंजी जंपिंग कोच रह चुके हैं, पर्यावरण, बॉक्सिंग और एक्टिंग तक में हाथ आजमा चुके हैं और 2008 में राजनीति में सक्रिय हुए।












Click it and Unblock the Notifications