लाठी लिए हजारों लोगों के सामने हाथ जोड़कर बैठ गई महिला अफसर, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
लोगों की भीड़ को रोकने के लिए एक महिला अफसर ने ऐसा काम किया, जिसके कारण हर जगह उसकी वाहवाही हो रही है। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर की एडिशनल डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर पूरबी महतो लोगों को शिकार से रोकने के लिए उनके रास्ते में हाथ जोड़कर बैठ गईं।

नई दिल्ली। लोगों की भीड़ को रोकने के लिए एक महिला अफसर ने ऐसा काम किया, जिसके कारण हर जगह उसकी वाहवाही हो रही है। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर की एडिशनल डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर पूरबी महतो लोगों को शिकार से रोकने के लिए उनके रास्ते में हाथ जोड़कर बैठ गईं। उनकी यही तस्वीर उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नवनीत सिकेरा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर की है, जिसके बाद से ये वायरल हो गई।

शिकार के लिए जाते हैं आदिवासी लोग
नवनीत सिकेरा ने अपने फेसबुक पोस्ट में बताया कि लाठी लिए हजारों लोगों के सामने हाथ जोड़े बैठी ये महिला मिदनापुर की एडिशनल डीएफओ पूरबी महतो हैं। पूरबी ने मिदनापुर जिले के लालगंज में एक क्रूर आदिवासी परंपरा को रोकने के लिए एक बेहद साहसी कदम उठाया। लालगंज के आदिवासी क्षेत्र में परंपरा है कि कई आदिवासी लोग नुकीले हथियार लिए जंगल में शिकार के लिए जाते हैं। इस शिकार में हजारों बेगुनाह जानवर मार दिए जाते हैं। वन विभाग की पूरबी महतो ने तय किया कि वह इस बार से ऐसा नहीं होने देंगी।

हाथ जोड़े जमीन पर बैठ गईं पूरबी
इसके लिए उन्होंने खूब प्रयास किए। महीनों पहले से उन्होंने जागरुकता अभियान चलाने शुरू किए, लोगों को कानून का डर भी दिखाया लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ। शिकार वाले दिन भी पांच हजार से ज्यादा लोग जंगल की तरफ शिकार के लिए बढ़ने लगे, तब पूरबी ने लोगों से अपनी आखिरी अपील की। वो वहीं लोगों के सामने हाथ जोड़कर बैठ गईं और कहा, 'हथियार उठाओ और मुझे भी मार दो, लेकिन जब तक मेरी सांस है, मैं आपको आगे नहीं जाने दूंगी।' जो काम महीनों के अभियान नहीं कर सके, वो पूरबी की ये अपील कर गई। इस अपील के बाद बुजुर्गों ने वापस जाने का फैसला लिया और फिर आदिवासी शिकार पर नहीं गए।

नवनीत सिकेरा ने शेयर किया पोस्ट
पूरबी के इस कदम की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। नवनीक सिकेरा के पोस्ट पर लोगों ने पूरबी को नमन किया है। एक यूजर ने लिखा, 'सर, ऐसे अधिकारी ही देश की आन बान शान है, कोटि कोटि नमन है इनके कर्तव्यपालन का।' वहीं एक ने कहा, 'पूरबी जैसी महान बेटी एवं महिला की बजह से आज भारत काफी सोचनीय है जो लोग बेटी को भ्रूण मैं ही मार देते हैं उनके लिए ये सबक है।'
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में बच्चों की पढ़ाई के लिए आगे आए सचिन तेंदुलकर, की 40 लाख रुपये की मदद
-
'मैं उसकी दूसरी पत्नी बन गई', 79 साल की फेमस एक्ट्रेस को प्यार में मिला धोखा, अधूरी मोहब्बत ने तोड़कर रख दिया -
Harsha Richhariya:'हमदर्दी के बहाने लव जिहाद की कोशिश', महाकुंभ की साध्वी ने उठाए धर्मगुरुओं पर सवाल, मचा बवाल -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Assam Elections 2026: 'CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट', कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप -
कौन हैं केरल CM विजयन की बेटी वीणा? जिन्होंने मुस्लिम मंत्री मोहम्मद रियास से की शादी, क्यों उठा ये मुद्दा? -
Bengaluru Gold Silver Rate Today: सोना धड़ाम, चांदी में भी मंदी, क्या है बेंगलुरु में ताजा भाव? -
US-Iran War: 37 दिनों की जंग में ईरानियों का निकला तेल! 1KG आटा हुआ 1,93,000 रियाल, भारतीय रुपये में कितने का? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना 3500 रु गिरा, चांदी भी लुढ़की, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
RCB vs CSK Playing XI: आज के हाई-वोल्टेज एक्शन में होगी धोनी की एंट्री? मैच से पहले प्लेइंग-11 पर आ गया अपडेट -
Assam Elections 2026: 'उसकी मां तो बीफ खाती है'. कौन है कुंकी चौधरी, जिस पर CM सरमा ने लगाए गंभीर आरोप? -
Sankashti Chaturthi 2026 Moonrise Time: नोट करें अपने शहर में चंद्रोदय का समय -
Kai Trump कौन है? डोनाल्ड ट्रंप की पोती ने ऐसा क्या किया कि सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल?












Click it and Unblock the Notifications