Video: लाइव शो के दौरान 2 पत्रकारों की गोली मार कर हत्या
नयी दिल्ली। अमेरिका में एक लाइव शो के दौरान दो पत्रकारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया। वर्जिनिया में एक लाइव टीवी शो के दौरान दो पत्रकारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना बुधवार सुबह की है।

घटना में मारे गए दोनों ही पत्रकार WDBJ7 टीवी चैनल के लिए एक इंटरव्यू ले रहे थे कि तभी किसी ने उनपर गोलियों से हमला कर दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद टीवी चैनल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पत्रकार एलिसन पार्कर और एडम वार्ड की एक दुखद घटना में मौत हो गई है।
पार्कर की उम्र 27 साल थी, जबकि एडम 24 साल के थे। पार्कर घटना के वक्त इंटरव्यू ले रही थीं, जबकि एडम कैमरामैन थे। घटना सुबह 6:45 बजे स्मिथ माउंटेन लेक इलाके के ब्रिजवाटर प्लाजा के निकट की है। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications