Video: कार के डैश बोर्ड के भीतर मिला 2.8 मीटर लंबा किंग कोबरा
नई दिल्ली। अक्सर आपने देखा होगा कि सांप ऐसी जगहों पर छिप जाते हैं जिसकी हम कल्पना नहीं कर सकते हैं। कुछ ही दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमे गैस सिलेंडर के नीचे बने सांप छिपकर बैठा है, जिसके बाद हर कोई इसकी चर्चा कर रहा था कि सिलेंडर को घर में लाने से पहले इसकी कायदे से जांच की जानी चाहिए। कुछ इसी तरह से ऑस्ट्रेलिया में बच्चे के खिलौने में सांप छिप गया था। कुछ इसी तरह से कार के डैश बोर्ड में एक दो मीटर से अधिक लंबा किंग कोबरा सांप घुस गया, जिसने लोगों के बीच दहशत फैला दी।

चीन में एक कार के डैशबोर्ड के भीतर इतना लंबा सांप कैसे घुस गया इसका अंदाजा किसी को नहीं है। इस सांप को निकालने के लिए चिमटा मंगाया गया जिसकी मदद से इस सांप को डैश बोर्ड से बाहर निकाला गया। यह किंग कोबरा 2.8 मीटर का है और इसका कुल वजन 4.1 किलोग्राम है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक व्यक्ति इस सांप को डैश बोर्ड के भीतर चिमटे से पकड़कर निकाला गया और इसे एक लोहे के बॉक्स में डाला गया।
इसे भी पढ़ें- Video: 15 सेकंड का यह चाय पी लो वीडिया बना सोशल मीडिया की नई सनसनी












Click it and Unblock the Notifications