भारतीय लोकतंत्र और पीएम नरेंद्र मोदी की लंदन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने की तारीफ, जानिए क्या कहा?

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लंदन में ब्रिटेन के भारतीय मूल के सांसदों से कहा, ''हमारे सांसदों को देखें। जो लोकसभा के लिए चुने जाते हैं। यह सबसे कठिन परीक्षा है। जो उच्च सदन में हैं, वे बहुत प्रतिभाशाली हैं।''

 Vice President Jagdeep Dhankhar

Vice President Jagdeep Dhankhar news: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लंदन में ब्रिटेन के भारतीय मूल के सांसदों और पूर्व सांसदों से मुलाकात की। इस दौरान भारतीय लोकतंत्र और पीएम नरेंद्र मोदी की उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने तारीफ की। जगदीप धनखड़ ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र एक ऐसे स्तर पर काम कर रहा है जिसकी तुलना नहीं कि जा सकती।

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, ''भारतीय लोकतंत्र के तहत हमारी संस्थान पूरी तरह से स्वतंत्र है। भारत का चुनाव आयोग बाकी दुनिया के लिए एक लाइट हाउस है कि कम से कम समय में निष्पक्ष और कुशलता से चुनाव कैसे कराया जा सकते हैं, ये आप भारत के चुनाव आयोग से सीख सकते हैं।''

जगदीप धनखड़ ने आगे कहा, ''भारत में आप कानून के प्रति जवाबदेही हैं भले आप कोई भी व्यक्ति हों। कोई भी कानून की पहुंच से बाहर नहीं है और न ही किसी के साथ गलत व्यवहार किया जा सकता है।''

जगदीप धनखड़ ने कहा, ''भारत का इस समय जो लोकतंत्र है वो किसी भी वैश्विक मापदंडों पर सबसे ज्यादा कार्यात्मक है। अगर आप देश के तीन अंगों - विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका को देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कार्यपालिका सभी सामाजिक मापदंडों पर सही है। पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली कार्यकारिणी ने दुनिया की छठी मानवता को एक अकल्पनीय स्तर पर बदल दिया है।''

जगदीप धनखड़ ने कहा, ''आम आदमी को सशक्त बनाने का काम हो रहा है। बुनियादी ढांचे का विकास हो रहा, वो काम भी हो रहे हैं, जो पहले कभी सपने में भी नहीं सोचा था। जमीनी हकीकत पहले से काफी अच्छी है। आप देखिए यह सड़क, रेल, वायु या तकनीकी कनेक्टिविटी भारत में सबकुछ है।''

जगदीप धनखड़ने ये भी कहा कि गलत, दुर्भावनापूर्ण, निराधार बातें सार्वजनिक क्षेत्र में प्रगति नहीं करते हैं। कोई भी ईमानदार राय, मूल्यांकन या आलोचना के खिलाफ नहीं है जो हमें आगे बढ़ने और हमारे लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगा लेकिन अनुचित, दुर्भावनापूर्ण, विनाशकारी बातें करने वाले लोग हमारे विरोधी हैं। हमें इसका विरोध करना चाहिए।

जगदीप धनखड़ ने कहा कि 2022 में भारत में डिजिटल भुगतान लेनदेन की राशि 1.5 ट्रिलियन थी। उन्होंने कहा कि भारत में 700 मिलियन इंटरनेट यूजर्स हैं और भारत की सेवा वितरण प्रणाली को एक ऐसे स्तर पर बदल दिया है जिसकी पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+