Vibrant Summit: भारत, UAE, चेक गणराज्य के बीच अहम समझौते, रक्षा, हरित ऊर्जा के क्षेत्र में आएगी मजबूती

India- Czech Republic: वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन में संयुक्त अरब अमीरात के साथ, भारत ने स्वास्थ्य सेवा, खाद्य पार्कों के विकास और नवीकरणीय ऊर्जा पर समझौते पर हस्ताक्षर किए। वहीं चेक गणराज्य और भारत ने नवाचार पर रणनीतिक साझेदारी से जुड़े समझौतों के साथ कई द्विपक्षीय सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

गुजरात के अहमदाबाद में शुरु हुए वाइब्रेंट शिखर सम्मेलन (Vibrant Summit) को लेकर बुधवार को भारत और चेक गणराज्य की ओर से एक संयुक्त बयान जारी किया गया है। जिसमें कहा गया कि दोनों देशों ने संयुक्त राष्ट्र 2030 एजेंडा और सतत विकास लक्ष्यों की वैश्विक समृद्धि और प्रतिबद्धताओ को पूरा करने के लिए कुछ अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। जिसने भविष्य में रक्षा, हरित ऊर्जा के क्षेत्र में मजबूती आएगी।

India- Czech Republic Relation

वाइब्रेंट शिखर सम्मेलन को लेकर भारत के विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा पर समझौता हरित हाइड्रोजन और सौर ऊर्जा पर सहयोग बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि भारत और यूएई दोनों पक्ष ग्रिड इंटरकनेक्टिविटी पर भी चर्चा कर रहे हैं। क्वात्रा ने कहा, "अगर भारत और किसी अन्य देश के बीच संबंधों में एक ऐतिहासिक बदलाव देखना चाहते हैं, तो भारत-यूएई इसका एक प्रमुख उदाहरण है।"

शिखर सम्मेलन के शुरुआत पर पीएम ने कहा कि चेक-भारतीय सहयोग की क्षमता न केवल ऊर्जा में बल्कि अपशिष्ट जल उपचार या टिकाऊ कृषि में भी बहुत अच्छी है। पीएम ने कहा कि इस क्षेत्र में वह दीर्घकालिक रणनीतिक निवेश की आवश्यकता है।

वाइब्रेंट शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। पीएम ने दावा किया कि भार तो विश्व के अन्य देश स्थिरता के एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में देखते हैं। सम्मेलन के उद्घाटन भाषण में पीएम ने कहा, "भारत आज पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जबकि 10 साल पहले यह 11वें स्थान पर था। विशेषज्ञ इसका विश्लेषण कर सकते हैं, लेकिन मैं गारंटी देता हूं कि भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।"

सम्मेलन को लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट मे लिखा,"वाइब्रेंट गुजरात समिट के मौके पर चेक गणराज्य के प्रधान मंत्री पी_फियाला के साथ एक महत्त्वपूर्ण बैठक हुई। हमने व्यापार, ऊर्जा, विज्ञान, नवाचार और रक्षा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने पर चर्चा की।"

वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा, "साबरमती आश्रम एक ऐसा स्थान जो बापू की शिक्षाओं और भावना का प्रतीक है। चेक गणराज्य के पीएम ने साबरमती आश्रम का दौरा किया और महात्मा गांधी के जीवन और विरासत की झलक देखी। महात्मा गांधी के जीवन मूल्य मानवता को प्रेरित करते रहेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+