वेनेज़ुएला संकटः अमरीका ने तेल कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए
अमरीका ने वेनेज़ुएला की सरकारी तेल कंपनी पीडीवीएसए पर प्रतिबंध लगाते हुए देश की सेना से सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण को स्वीकार करने के लिए कहा है.
अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने कहा है कि 'राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनके सहयोगी अब वेनेज़ुएला के लोगों की संपत्ति को नहीं लूट पाएंगे.'
तेल स्मृद्ध वेनेज़ुएला इन दिनों गंभीर आर्थिक और राजनीतिक संकट से गुज़र रहा है.
विपक्षी राजनीतिक दलों ने राष्ट्रपति मादुरो को पद से हटाने के प्रयास तेज़ कर दिए हैं.
अमरीका समेत दुनिया के बीस से अधिक देशों ने विपक्षी नेता ख़ुआन गोइदो को वेनेज़ुएला के अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर मान्यता दे दी है.
अमरीकी वित्त मंत्री स्टीवेन मनूशिन ने कहा है कि अब से वेनेज़ुएला के तेल की बिक्री का पैसा मादुरो की सरकार तक नहीं पहुंचेगा. .
उन्होंने कहा कि तेल कंपनी ख़ुआन गोइदो को देश का नेता मानकर प्रतिबंधों से बच सकती है.
उन्होंने कहा कि अमरीका स्थित सहायक कंपनी सिटगो अपना काम चालू रख सकती है लेकिन इसके लिए उसे अमरीका में सुरक्षित खाते में पैसा जमा कराना होगा.
वेनेज़ुएला अपने तेल की बिक्री के लिए अमरीका पर निर्भर है. वेनेज़ुएला अपने तेल निर्यात का 41 प्रतिशत अमरीका को करता है.
यही नहीं, वो अमरीका को कच्चा तेल देने वाले दुनिया के चार सबसे बड़े उत्पादक देशों में भी शामिल है.
दूसरी ओर विपक्षी नेता ख़ुआन गोइदो ने वेनेज़ुएला की कांग्रेस से कहा है कि वो सरकारी तेल कंपनी पीडीवीएसए और सहायक कंपनी सिटगो के नए प्रमुखों की नियुक्ति करे.
गोइदो देश की तेल संप्पतियों से होने वाली कमाई को अपने हाथों में लेना चाहते हैं.
वेनेज़ुएला की सरकार ने देश की राष्ट्रीय मुद्रा बोलीवार के मूल्य में पैंतीस फ़ीसदी की कटौती भी कर दी है ताकि उसे काले बाज़ार की विनिमय दर के बराबर लाया जा सके.
दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादक देशों में शामिल वेनेज़ुएला इस समय गंभीर आर्थिक संकट और राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुज़र रहा है.
इसी वजह से दसियों लाख लोग अब तक देश छोड़कर पड़ोसी देशों में जा चुके हैं. यहां से लोगों के पलायन करने का सिलसिला जारी है.
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications