अमेरिका-कनाडा को जोड़ने वाले ब्रिज पर कार में विस्फोट, आना-जाना बंद, आतंकी हमले से इनकार
अमेरिका और कनाडा को जोड़ने वाले रेम्बो ब्रिज क्रॉसिंग को बंद कर दिया गया है। दरअसल यहां पर एक गाड़ी में विस्फोट हुआ था। यह विस्फोट अमेरिका और कनाडा के बीच नियाग्रा फॉल्स के पास हुआ है। फिलहाल इस ब्रिज को बंद कर दिया गया है और लोगों के आवगमन को रोक दिया गया है।
एफबीआई इस विस्फोट की आतंकी हमले के एंगल से जांच कर रही थी। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अभी तक किसी आतंकी हमले के संकेत नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक हादसा था। हालांकि अभी भी एफबीआई इसकी जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार टोल बूथ के पास आ रही कार में भयंकर विस्फोट हुआ। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई वहीं एक बॉर्डर पर मौजूद एक सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया।
नियाग्रा फॉल्स मेयर ऑफिस के मुताबिक, गाड़ी अमेरिका से कनाडा की ओर जा रही थी। इस घटना के बाद नियाग्रा फॉल्स पर दोनों देशों को जोड़ने वाले सभी चार पुल बंद कर दिए गए थे। वहीं न्यूयॉर्क को कनाडा से जोड़ने वाली रेल लाइन को भी बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वह सहयोग करें।












Click it and Unblock the Notifications