वेटिकन के प्रवक्ता और उनके डिप्टी ने न्यू ईयर की शाम को दिया इस्तीफा
वेटिकन सिटी। वेटिकन के प्रवक्ता ग्रेग बुर्क और उनके डिप्टी ने अपने पद से सोमवार को अचानक इस्तीफा दे दिया। वेटिकन ने अपने बयान में कहा है कि पोप फ्रांसिस ने उन दोनों के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। ग्रेग बुर्क ने ट्वीट कर इस बात का खुलासा किया है।

बुर्क ने ट्वीट करते हुए कहा कि उसने और उसके डिप्टी पालोमा गारसिया ओवेजेरो ने इस्तीफा दे दिया है, जो 1 जनवरी से लागू हो जाएगा। बुर्क ने कहा, 'वेटिकन कम्युनिकेशन में हो रहे बदलाव के इस समय में हमें लगता है कि यही सबसे अच्छा वक्त है जब होली फादर एक नई टीम को बनाने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र हो। '
बता दें कि पोप ने हाल ही में वेटिकन न्यूजपेपर में लंबे समय से काम कर रहे संपादक को हटाकर सभी वेटिकन मीडिया के लिए एक एडिटोरियल कंटेंट में अपने इटेलियन मित्र को नियक्त कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications