पोप फ्रांसिस ने दी जो बाइडेन को बधाई, अमेरिकी कैथोलिक बिशप ने बाइडेन को विजेता मानने से किया इनकार
वेटिकन सिटी। ईसाईयों के धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने अमेरिका का नया राष्ट्रपति चुने जाने पर डेमोक्रेट जो बाइडेन को बधाई दी है। पोप ने बाइडेन के साथ काम करने की इच्छा जताई है। जो बाइडेन पहले ऐसे अमेरिकी राष्ट्रपति होने वाले हैं जो रोमन कैथोलिक हैं। गुरुवार को उन्होंने पोप फ्रांसिस से बात की है। अभी तक रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी हार नहीं मानी है लेकिन बाइडेन को 3 नवंबर को हुए चुनावों में विशाल जीत हासिल हुई है। ट्रंप का कहना है कि चुनाव में धांधली हुई है। अपनी बात को साबित करने के लिए उन्होंने अभी तक कोई भी सुबूत पेश नहीं किया है।

Recommended Video
बाइडेन की टीम ने जारी किया बयान
बाइडेन की ट्रांजिशन टीम की तरफ से बयान जारी कर इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई है। बाइडेन की तरफ से बताया गया है कि पोप ने नए निर्वाचित राष्ट्रपति को बधाईयां और आर्शीवाद दिया है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई की बाइडेन का नेतृत्व दुनिया में शांति और भाई-चारे को बढ़ाने वाला होगा। साथ ही वह दुनियाभर में एक मानवता के एक समान रिश्ते का संदेश देंगे। जो बाइडन ने पोप के साथ मिलकर कई मुद्दों पर काम करने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वह जलवायु परिवर्तन गरीबी और प्रवासियों से जुड़े मुद्दों पर फ्रांसिस के साथ काम मिलकर करना चाहते हैं। पोप और जो बाइडन की बात करने की खबर ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका के कुछ कैथोलिक बिशपों ने जो बाइडन को विजेता मानने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि गर्भपात के अधिकारों का समर्थन करने वाले जो बाइडन का किसी धार्मिक व्यक्ति को साथ नहीं देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications