ना घर के, ना घाट के...वानुआतु के PM ने ललित मोदी का पासपोर्ट रद्द करने का दिया आदेश, अब कहां जाएगा?
Lalit Modi passport: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व संस्थापक और भारत के भगोड़े ललित मोदी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हाल ही में उन्होंने अपना भारतीय पासपोर्ट जमा करने के लिए लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में आवेदन दिया था। ललित मोदी ने अपना पासपोर्ट सरेंडर कर एक छोटे से देश वानुआतु की नागरिकता ले ली थी। लेकिन अब उसी देश के प्रधानमंत्री जोथम नापत ने ललित मोदी को बड़ा झटका दिया है।
वानुआतु के प्रधानमंत्री जोथम नापत ने नागरिकता आयोग को ललित मोदी का पासपोर्ट रद्द करने का आदेश दिया है। वानुआतु के पीएम जोथम नापत ने अपर्याप्त सबूतों के कारण इंटरपोल अलर्ट के लिए भारतीय अधिकारियों के अनुरोध को अस्वीकार करने का हवाला दिया है। नापत ने एक बयान में कहा, "मैंने नागरिकता आयोग को ललित मोदी के वानुआतु पासपोर्ट को रद्द करने की कार्यवाही तुरंत शुरू करने का निर्देश दिया है।"

Vanuatu passport Lalit Modi: वानुआतु ने ललित मोदी का पासपोर्ट क्यों किया रद्द?
वानुआतु के प्रधानमंत्री जोथम नापत ने कहा कि हालांकि पृष्ठभूमि जांच में कोई आपराधिक दोष सिद्ध नहीं हुआ, लेकिन उन्हें ललित मोदी के कारनामों के बारे में पहले जानकारी नहीं थी। पीएम जोथम नापत ने कहा, ''मुझे पिछले 24 घंटे में यह बताया गया है कि इंटरपोल ने ललित मोदी को लेकर भारत सरकार की ओर से भेजे गए अलर्ट को न्यायिक साक्ष्य के अभाव में दो बार खारिज किया था।''
पीएम नापत द्वारा जारी बयान में कहा गया है, "हालांकि उनके आवेदन के दौरान की गई इंटरपोल स्क्रीनिंग सहित सभी मानक पृष्ठभूमि जांच में कोई आपराधिक दोष सिद्ध नहीं हुआ, लेकिन पिछले 24 घंटों में मुझे पता चला है कि इंटरपोल ने न्यायिक साक्ष्य के अभाव में ललित मोदी पर अलर्ट नोटिस जारी करने के भारतीय अधिकारियों के अनुरोध को दो बार अस्वीकार कर दिया है। इस तरह के किसी भी अलर्ट के कारण ललित मोदी के नागरिकता आवेदन को अस्वीकार कर दिया जाता।"
PM जोथम नापत बोले- ललित मोदी प्रत्यर्पण से बचने के लिए पासपोर्ट चाहता था
उन्होंने स्पष्ट किया कि वानुआतु पासपोर्ट एक विशेषाधिकार है, न कि अधिकार, और आवेदकों को नागरिकता के लिए वैध कारण बताने होंगे।
पीएम नापत ने कहा, "इन वैध कारणों में से किसी में भी प्रत्यर्पण से बचने का प्रयास शामिल नहीं है, जो हाल ही में प्रकाश में आए तथ्यों से स्पष्ट रूप से संकेत मिलता है कि ललित मोदी का इरादा यही था।"
पीएम जोथम नापत ने कहा कि हाल के सालों में वानुआतु सरकार ने निवेश कार्यक्रम द्वारा अपनी नागरिकता प्रक्रिया को मजबूत किया है, जिसके बाद ही वानुआतु वित्तीय खुफिया इकाई द्वारा की गई गहन जांच में अधिक आवेदन विफल हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications